फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Rs 11.40 lakh and jewellery stolen from house in Barwala

बरवाला में मकान से 11.40 लाख रुपये और आभूषण चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Rs 11.40 lakh and jewellery stolen from house in Barwala
बरवाला। वार्ड 9 के मकान से सोमवार रात चोर 11 लाख 40 हजार रुपये व सोने-चांदी के आभूषण चुरा ले गए। आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। मकान मालिक कुलवंत राय ने की सूचना पर शहर थाना प्रभारी राज कुमार मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम ने जरूरी तथ्य जुटाए। घटना स्थल का मुआयना करने के लिए सीआईए की टीम भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

कुलवंत राय ने कहा कि वह अपने मकान के ऊपर बने कमरे में सोया हुआ था। इस बीच सुबह करीबन 3 बजे उसका बेटा जब नीचे उतरा तो मकान की सभी लाइटें जल रही थी, कमरे के ताले टूटे पड़े थे। जब घर का सामान संभाला गया तो अलमारी में रखे 11 लाख 40 हजार रुपये और 90 ग्राम सोने के जेवरात गायब थे। चोर उसके मकान में छत के रास्ते घुसे थे। पुलिस माले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बुकिंग का बहाना बना चालक से गाड़ी, नकदी व मोबाइल छीना
बरवाला। दो व्यक्तियों ने फतेहाबाद के गांव पारता के सुशील की गाड़ी बुक कर टाटा एस गाड़ी, नकदी और मोबाइल छीन लिया। पुलिस ने सूचना मिलने पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सुशील ने बताया कि उसके पास गांव के वेद प्रकाश के खेत से दो व्यक्तियों ने फोन किया। फोन करने वाले ने गाड़ी बुकिंग के लिए बुलाया व बरवाला के लिए गाड़ी बुकिंग की। गाड़ी में धान की पौध की 60 गुच्छी लोड की। सुशील शाम करीबन साढे़ 7 बजे बरवाला पहुंच गया। उसे वहीं पर रोक लिया गया। रात 12 बजे के बाद जब वह गाड़ी सहित बधावड़ रोड पर एक इंटरनेशनल स्कूल के पास पहुंचा तो उक्त दोनों ने उससे मारपीट की और गाड़ी, मोबाइल फोन व पर्स छीन फरार हो गए। पर्स में 4600 रुपये थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed