फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Rs 100 crore will be spent on roads before the election of the city government

Hisar News: शहर की सरकार के चुनाव से पहले सड़कों पर खर्च होंगे 100 करोड़ रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Rs 100 crore will be spent on roads before the election of the city government
हिसार सेक्टर 15 में खराब सड़क  से गुजरते वाहन चालक
हिसार। शहर की सरकार के चुनाव से पहले सड़कों की दशा सुधारी जाएगी। पिछले करीब चार साल से बदहाल सड़कों से गुजरने वाले शहरवासियों को राहत देने की तैयारी है। नगर निगम सड़कों पर करीब 100 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इसमें करीब 9 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों के काम चल रहे हैं। 91 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों के निर्माण प्रस्तावित हैं। सेक्टर-15 की सड़कों के लिए 20.03 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। बता दें कि इसी साल नवंबर अंत तक नगर निगम का कार्यकाल पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने शहर की सड़कों के लिए करोड़ के प्रस्ताव तैयार किए हैं। इसमें कुछ सड़कों का निर्माण शुरू हो गया है। इसमें सबसे अधिक पैसा सेक्टरों की सड़कों पर खर्च होगा। सेक्टर 9-11, सेक्टर-13, सेक्टर-14, सेक्टर-15 में सबसे अधिक बजट मंजूर किया गया। निगम के अधीन आ चुके सेक्टरों में सड़कों के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू करा दी है। यह प्रक्रिया दो माह में पूरी हो जाएगी। इसके बाद सितंबर में निर्माण शुरू होने के आसार हैं। दिसंबर तक सड़कों का काम पूरा कराया जाएगा। दरअसल पिछले चार साल से शहर के सेक्टरों की सड़कों की दशा बहुत खराब है। सेक्टर 13, सेक्टर 14, सेक्टर 15, अर्बन इस्टेट, सेक्टर 1-4, मेला ग्राउंड की सड़कों की हालत अवैध काॅलोनियों की सड़कों से बदतर हैं। सेक्टरवासियों में सरकार के प्रति गुस्सा पनप रहा है। नगर निगम के चुनाव से पहले सड़कों का निर्माण करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

यहां कंकरीट की सड़कों का चल रहा निर्माण
- नई सब्जी मंडी से मिलगेट रोड
- नागोरी गेट से ऋषि नगर बस अड्डा तक
- पारिजात चौक से रेलवे रोड

सेक्टरों की सड़कों पर कितना होगा खर्च
सेक्टर-14 की सड़कें : 15.44 करोड़ रुपये
सेक्टर 9-11 की सड़कें : 4.88 करोड़ रुपये
सेक्टर-13 , 13 पार्ट टू की सड़कें : 7.20 करोड़
सेक्टर 15 की सड़कें : 29.03 करोड़ रुपये
अर्बन एस्टेट टू, एमसी काॅलोनी, डीसी कालोनी की सड़कें : 2.83 करोड़

बस अड्डा से साउथ बाईपास, सातरोड के पास, बालसंमद रोड की सड़कों का पुनरोद्धार : 6.98 करोड़
सब्जी मंडी से डबल फाटक तक सीसी की रोड : 3.13 करोड़ रुपये
जवाहर नगर में 6 गलियों का निर्माण : 2.21 करोड़ रुपये
पटेल नगर में गलियों का निर्माण : 1.21 करोड़ रुपये
फव्वारा चौक से आजाद नगर : 18 करोड़ रुपये

शहर में सड़कों को लेकर एस्टीमेट तैयार हो चुके हैं। इसमें सेक्टरों के अलावा काॅलोनियों की सड़कों को भी चुना गया है। दो माह में इसकी टेंडर की प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा। सितंबर माह में सड़कों का तेजी से निर्माण कराया जाएगा। शहर की किसी सड़क पर गड्ढे नहीं दिखेंगे। - गौतम सरदाना, मेयर, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क के लिए करना पड़ा था संघर्ष
मिलगेट रोड और जहाजपुल से लाहौरिया चौक तक सड़क के लिए लोगों को आंदोलन का सहारा लेना पड़ा था। मिलगेट रोड रोड को लेकर लोगों ने काले झंडे फहराकर विरोध जताया था। इस रोड के निर्माण के लिए हिसार संघर्ष समिति के अध्यक्ष जितेंद्र श्योराण आमरण अनशन पर भी बैठे थे। मिलगेट रोड संघर्ष समिति ने भी लंबे समय तक धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed