फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Rs 1.64 lakh looted by putting bushes in front of the cloth merchant's car

कपड़ा व्यापारी की कार के आगे झाड़ियां अड़ाकर 1.64 लाख रुपये लूटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Rs 1.64 lakh looted by putting bushes in front of the cloth merchant's car
हिसार। चिकनवास गांव के पास बुधवार शाम करीब 6 बजे दो बदमाशों ने शहर के रहने वाले कपड़ा व्यापारी श्यामसुंदर की कार के आगे कांटेदार झाड़ियां अड़ा कर रुकवा लिया। इसके बाद पिस्तौल दिखाकर व्यापारी को नीचे उतरने को कहा। जब व्यापारी ने खिड़की नहीं खोली तो एक बदमाश ने कार का शीश तोड़ा और एक लाख 64 हजार से भरा बैग लूटकर बाइक पर फरार हो गए। सूचना मिलने पर अग्रोहा थाना प्रभारी के अलावा स्पेशल स्टाफ टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस की कई टीमें आरोपियों को तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में प्रताप नगर निवासी श्यामसुंदर खुराना ने बताया कि वह राजगुरु मार्केट में खुराना गारमेंट्स और स्कूल ड्रेस की दुकान चलाता है। बुधवार सुबह ड्राइवर अक्षय निवासी गांव शाहपुर के साथ कार में सवार होकर बालसमंद, आदमपुर और अग्रोहा एरिया के निजी स्कूलों से स्कूल ड्रेस की पेमेंट लेने गया था। शाम करीब सवा 6 बजे अग्रोहा से हिसार के लिए आ रहा थे। जब नेशनल हाइवे नंबर 9 पर गांव चिकनवास से आगे बालक माइनर के पास पहुंचे तो पहले से खड़े दो युवकों ने अचानक कार के सामने कांटेदार झाड़ियां फेंक दी। इस पर उन्होंने कार के ब्रेक लगा दिए। बाद में युवकों ने खिड़की खोलने का इशारा किया। खिड़की नहीं खोलने पर एक युवक ने शीशा तोड़ दिया और गोली मारने की धमकी देकर रुपये लूट बाइक पर हिसार की तरफ फरार हो गए। सूचना मिलने पर अग्रोहा पुलिस, सीआईए और स्पेशल स्टाफ की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन

कपड़ा व्यापारी से लूट की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपियों की तलाश में टीम गठित कर दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। - रोहताश, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed