फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Rohit Nehra brought glory to his country and village by winning the bronze medal.

Hisar News: कांस्य पदक जीतकर रोहित नेहरा ने बढ़ाया देश और गांव का मान

Sun, 24 May 2026 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 24 May 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Rohit Nehra brought glory to his country and village by winning the bronze medal.
घिराय। गांव नियाणा के पहलवान रोहित नेहरा ने अंडर-23 एशिया कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर देश और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वियतनाम में आयोजित प्रतियोगिता की 97 किलोग्राम भार वर्ग की ग्रीको रोमन कुश्ती स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। उनकी जीत से गांव नियाणा और आसपास के क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

रोहित नेहरा का चयन अंडर-23 एशिया कुश्ती चैंपियनशिप-2026 के लिए हुआ था, जिसमें उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया। पूरे टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने कांस्य पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन

रोहित वर्तमान में रेलवे विभाग में कार्यरत हैं और मुंबई में सेवाएं दे रहे हैं। खेल कोटे से नौकरी पाने वाले रोहित लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पहचान बना रहे हैं। उन्होंने कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी बेहतर प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित की उपलब्धि पर ग्रामीणों, खेल प्रेमियों और परिजनों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी। रोहित ने कहा कि उनका लक्ष्य भविष्य में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतना है, जिसके लिए वह लगातार कड़ी मेहनत और अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed