फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Rohit-Dev selected for National Deaf Badminton Championship

Hisar News: राष्ट्रीय मूक बधिर बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए रोहित-देव का चयन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Rohit-Dev selected for National Deaf Badminton Championship
रोहित भाकर व देव सिंगला के साथ कोच सुरेंद्र कुमार।
हिसार। विद्युत नगर के बैडमिंटन हाल में प्रशिक्षण ले रहे मूक बधिर बैडमिंटन खिलाड़ी रोहित व देव का चयन गुजरात के अहमदाबाद में 24 मार्च तक होने वाले नेशनल मूक बधिर (डेफ) सीनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए हुआ है। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) बैडमिंटन हॉल के प्रशिक्षक सुरेंद्र कुमार और विरेंद्र कुमार ने बताया कि रोहित हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम में स्पोर्ट्स ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं व बैडमिंटन में उनके शानदार खेल उपलब्धियों के आधार पर अर्जुन अवॉर्ड मिल चुका है व देव सिंगला हांसी से हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दोनों खिलाड़ी बहुत लगन से कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इन खिलाड़ियों व कोच की कड़ी मेहनत और विभाग द्वारा दी गई सुविधाओं के परिणामस्वरूप आज नेशनल चैंपियनशिप में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करने के लिए चयन हुआ है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी ये खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लेकर पदक जीत चुके हैं। डीएचबीवीएन की डायरेक्टर प्रोजेक्ट विनिता सिंह ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

बैडमिंटन नर्सरी के लिए ट्रायल 4 से 7 अप्रैल तक
उन्होंने बताया कि विभाग की विद्युत नगर में चल रही बैडमिंटन नर्सरी में एडमिशन के लिए ट्रायल 4 से 7 अप्रैल तक विद्युत नगर में होंगे। इन ट्रायल में भाग लेकर हरियाणा के खिलाड़ी विभाग द्वारा दी गई सुविधाओं जैसे अंतरराष्ट्रीय स्तर का एसी बैडमिंटन हॉल (7 कोर्ट), योनेक्स शटल, डाइट, जिम तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर के कोच व फिजियो की सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं तथा रोहित भाकर व देव सिंगला की तरह देश तथा हरियाणा का नाम रोशन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed