फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Roghi Khap Came in Support of Accused Anup Chanot of Tikri Border Misdeed Case

टीकरी बॉर्डर केस: दुष्कर्म के आरोपी अनूप चानौत के पक्ष में लामबंद हुई रोघी खाप, सरकार पर लगाया आरोप 

Fri, 14 May 2021 12:41 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 14 May 2021 12:41 PM IST
सार

रोघी खाप के प्रधान सुमेर सिंह ने एलान किया कि खाप अन्य आरोपियों की खापों को भी साथ लेगी। सुमेर सिंह ने कहा कि हमारे लड़के बेकसूर, सरकार उन्हें इस मामले में बेवजह फंसा रही है। 

विज्ञापन
Roghi Khap Came in Support of Accused Anup Chanot of Tikri Border Misdeed Case
हिसार में आयोजित पंचायत में मौजूद ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिसार के चानौत गांव में रोघी खाप की शुक्रवार सुबह पंचायत हुई। इसमें टीकरी बॉर्डर पर पश्चिम बंगाल की युवती से दुष्कर्म के आरोपी अनूप चानौत का समर्थन करने का फैसला किया गया। इस दौरान ग्रामीणों और क्षेत्र के लोगों ने संयुक्त किसान मोर्चा से मिलने का फैसला भी किया। रोघी खाप के प्रधान सुमेर सिंह ने एलान किया कि खाप अन्य आरोपियों की खापों को भी साथ लेगी। सुमेर सिंह ने कहा कि हमारे लड़के बेकसूर, सरकार उन्हें इस मामले में बेवजह फंसा रही है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मामले में आरोपी बनाए गए दो लड़कों और दो लड़कियों की खाप से भी वे सम्पर्क कर रहे हैं। जल्द सर्व खाप महापंचायत कर ठोस निर्णय लिया जाएगा। इस दौरान ग्रामीणों और रोघी खाप ने एकमत से कहा कि पीड़िता को न्याय मिलना चाहिए लेकिन सरकार बेकसूर को बलि का बकरा न बनाए।  
विज्ञापन


रोघी खाप पंचायत में मुख्य रूप से प्रधान सुमेर सिंह डाटा, सर्वखाप के प्रवक्ता मास्टर फूल सिंह,सत्यवान ठेकेदार, पूर्व सरपंच वेदप्रकाश, काला ठेकेदार, अभय राम ठोलेदार, मांगेराम, टेकराम प्रधान, शोभाराम सरपंच, दरिया सिंह, महेंद्र, इंदराज, विकास पंच, राजबीर पंच, सत्यवान, राजेंद्र पंच, फतेहराम, शीला नंबरदार, रामेश्वर नंबरदार, रामकुमार नंबरदार, रामपाल मेंबर, ईश्वर पंच, और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले मंगलवार को अनूप सिंह चानौत ने अपना एक वीडियो जारी कर माना कि युवती से उनके संगठन से जुड़े अनिल मलिक ने छेड़छाड़ की थी, हालांकि दुष्कर्म होने की बात से उसने इनकार किया। मंगलवार को अनूप चानौत के चार वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुए। इनमें उसने पुलिस द्वारा बनाए गए छह आरोपियों में से खुद समेत पांच को पूरी तरह निर्दोष कहा है। उसने अनिल मलिक को कई बार दोषी ठहराया है और मलिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की भी हिमायत की है। उसने बताया है कि अनिल मलिक की गलत हरकतों की वजह से उसने अपने संगठन से मलिक को तुरंत अलग कर दिया था। गौरतलब है कि अनूप सिंह किसान सोशल आर्मी का संस्थापक मुखिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed