फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Roadways Station supervisior write strange letter to GM

सर! घड़ियां और बल्ब उतार ले जाते हैं लावारिस पशु

Sat, 12 Dec 2015 01:31 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो Updated Sat, 12 Dec 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
Roadways Station supervisior write strange letter to GM

लावारिस पशु रात के समय बस स्टैंड पर लगी घड़ियां और बल्ब उतार कर ले जाते हैं। इतना ही नहीं वहां लगी पानी की टूटियां भी तोड़कर ले जाते हैं।

विज्ञापन


यह हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि रोडवेज के स्टेशन सुपरवाइजर (एसएस) कह रहे हैं। रात को चौकीदार रखने के लिए एसएस ने महाप्रबंधक को अजीबोगरीब पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने रात को लावारिस पशुओं द्वारा की जा रही ऐसी कारगुजारी का जिक्र किया है।
विज्ञापन


एसएस के पत्र को पढ़कर खुद महाप्रबंधक भी हंसे बिना नहीं रह सके और उन्होंने गलतियों का सुधार कर दोबारा से पत्र लिखने के आदेश दिए। वहीं एसएस का ऐसा पत्र रोडवेज परिसर में चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह लिखा है पत्र में
एसएस ने महाप्रबंधक के नाम लिखे पत्र में कहा है कि रात को बस स्टैंड पर लावारिस पशुओं का जमावड़ा रहता है। कई बार तो हम पशुओं को बार-बार निकलवाते हैं।

फिर भी पशु बस स्टैंड की बाउंड्री के अंदर आकर बैठ जाते हैं व गंदगी फैलाते हैं और रात को कई बार बल्ब व घड़ियां उतारकर ले जाते हैं और पानी पीने वाली टूटियां भी तोड़कर ले जाते हैं।

इसलिए रात के समय एक चौकीदार को लगाना उचित होगा।

लावारिस पशुओं की है समस्या
बस स्टैंड परिसर पर लावारिस पशुओं की समस्या काफी समय से बनी हुई है। इस बारे में बार-बार रोडवेज प्रशासन को कर्मचारियों व यात्रियों द्वारा अवगत करवाया जाता है।


मगर उच्चाधिकारियों ने इसको लेकर कोई प्रबंध नहीं किए हैं। पिछले एक साल से काऊ कैचर लगवाने की बात कही जा रही है, मगर आज तक इस संबंध में भी कोई कार्रवाई सिरे नहीं चढ़ी।

आलम यह है कि लावारिस पशु सारा दिन बस स्टैंड पर बैठे रहते हैं। यात्रियों के बीच घूमते इन पशुओं से दुर्घटना का अंदेशा भी बना रहता है।

वैसे तो एसएस ने समस्या को उठाया था। हो सकता है, लेटर लिखने के बाद उन्होंने सही तरीके से पढ़ा नहीं होगा। फिर भी लावारिस पशुओं की समस्या को देखते हुए एक व्यक्ति की ड्यूटी लगा दी गई है तथा रात्रि को पिछला गेट बंद करवाया जाता है।
- जितेंद्र यादव, ट्रैफिक मैनेजर, हिसार डिपो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed