फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Roadways has been waiting for 20 new buses for four months.

Hisar News: रोडवेज को चार माह से 20 नई बसों का इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Roadways has been waiting for 20 new buses for four months.
बस स्टैंड पर खड़ी बस।
हिसार। रोडवेज विभाग को चार माह से 20 नई बसों का इंतजार है। अप्रैल में कोटे के तहत बीएस-6 इंजन वाली ये बसें हिसार डिपो को मिलनी थीं लेकिन मुख्यालय से अब तक बसें नहीं मिली हैं।
विज्ञापन

बसों की कमी के कारण बड़े शहरों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों के कई रूट प्रभावित हो रहे हैं और यात्रियों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। रोडवेज विभाग पहले से ही बसों की कमी से जूझ रहा है। नई बसें नहीं मिलने के कारण कई रूटों पर बसों के फेरे कम करने पड़ रहे हैं। वहीं रोडवेज यूनियनें लगातार बसों की संख्या बढ़ाने की मांग कर रही हैं।
विज्ञापन

ये रूट हो रहे प्रभावित
थुराना (नाइट) वाया नारनौंद, मोठ, लुहारी, राजली, हिसार
सिवानी-आदमपुर
घिराय
आदमपुर
भूना
बालसमंद
दिल्ली
चंडीगढ़
जिले के रोडवेज बेड़े में 250 बसें
वर्तमान में हिसार और हांसी डिपो में करीब 250 बसें हैं। इनमें बीएस-6 इंजन वाली करीब 37 बसें हैं। जनसंख्या के लिहाज से बसों की संख्या काफी कम है। यूनियन पदाधिकारियों के मुताबिक जिले में कम से कम 100 और बसों की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार माह से टायरों का भी इंतजार
रोडवेज को पिछले चार माह से टायरों का कोटा भी नहीं मिला है। ऐसे में बसों को पुराने टायरों के सहारे चलाया जा रहा है। टायरों की कमी के कारण कुछ बसें वर्कशॉप में भी खड़ी हैं।
मुख्यालय से 20 नई बसें आनी थीं, लेकिन अब तक नहीं मिली हैं। डिपो में पहले से ही बसों की कमी है। इससे विभाग के साथ-साथ आमजन को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

- राजकुमार चौहान, डिपो प्रधान, हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन (संबंधित सर्व कर्मचारी संघ)।
पिछले साल दिसंबर में डिपो को 20 नई बसें मिली थीं। बसें भेजना मुख्यालय का काम है। मुख्यालय जब किसी डिपो में बसों की जरूरत महसूस करता है, तो वहां बसें भेज दी जाती हैं।

- प्रीतम सिवाच, यातायात प्रबंधक, हिसार डिपो, रोडवेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed