फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Roadways drivers and conductors were removed for following arbitrary routes, they were changing the route without informing the passengers

Hisar News: मनमाना रूट अपनाने पर रोडवेज चालक-परिचालक हटाए, यात्रियों को बिना कोई सूचना दिए बदल रहे थे रास्ता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Roadways drivers and conductors were removed for following arbitrary routes, they were changing the route without informing the passengers
बालसमंद। रोडवेज चालक-परिचालक बसों को मनमर्जी वाले रूट पर दौड़ा रहे हैं। हिसार से डोभी वाया किरतान जाने वाली बस को चालक-परिचालक वाया आर्य नगर, सीसवाला के रास्ते ले जा रहे थे। इस कारण शाहपुर, लुदास और किरतान के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वीडियो वायरल होने और डोभी के सरपंच की ओर से मंत्री अनिज विज को शिकायत देने पर विभाग ने तुरंत एक्शन लेते हुए दोनों को इस रूट से हटा दिया है। गौरतलब है कि रोजाना सुबह करीब सात बजे हिसार से चलकर रोडवेज बस लुदास-किरतान से होकर डोभी के लिए चलती है, लेकिन चालक-परिचालक पिछले काफी दिनों से बस को किरतान, लुदास रूट पर न ले जाकर आर्य नगर, सीसवाला होकर जा रहे थे।
विज्ञापन

तीन अलग अलग जगह के वीडियो वायरल : हरियाणा रोडवेज की किरतान-डोभी जाने वाली बस अपना रूट छोड़ दूसरे रूट पर बस दौड़ाने के तीन अलग-अलग जगह के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पहला वीडियो मॉडल संस्कृति स्कूल के सामने बने फोरलेन का है। वहीं, दूसरा वीडियो हिंदवान मोड़ तो तीसरा वीडियो सीसवाला रोड का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed