{"_id":"6a062b68a6e322765407e652","slug":"roadways-buses-will-run-on-main-routes-including-delhi-chandigarh-from-tomorrow-hisar-news-c-21-hsr1020-870284-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: दिल्ली-चंडीगढ़ सहित मुख्य मार्गों पर कल से चलेंगी रोडवेज बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: दिल्ली-चंडीगढ़ सहित मुख्य मार्गों पर कल से चलेंगी रोडवेज बसें
विज्ञापन
हांसी। मांगों को लेकर फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की पिछले 37 दिनों से चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ व पानीपत रूट की बस सेवाएं बंद थी। हड़ताल समाप्त होने से यह बस सेवाएं भी शनिवार से फिर से शुरू होंगी। दरअसल, फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों की हड़ताल के कारण रोडवेज ने सब डिपो के 15 चालकों की ड्यूटी वहां लगाई हुई थी जिस वजह से चालकों की कमी के चलते सब डिपो से पांच बस सेवाएं बंद थी।
इसमें दिल्ली रूट की दो रात्रि बस सेवा, चंडीगढ़ रूट की दो बस व पानीपत रूट की एक बस बंद थी। यह बसें करीब 20 दिनों से बंद थी। क्योंकि बसें चलाने के लिए सब डिपो में पर्याप्त चालक नहीं थे। दरअसल, सब डिपो में 73 रोडवेज बसें हैं, इसमें 63 रोडवेज बसें व 10 किलोमीटर स्कीम की बसें हैं। 63 बसें चलाने के लिए 74 चालक हैं। 15 चालक फायर ब्रिगेड में लगाए गए थे। ऐसे में सब डिपो में मात्र 59 चालक बचे थे। जिनसे 63 बसों का संचालक करवाना संभव नहीं था। जिसके चलते पांच बसें बंद करनी पड़ी थी। चालक शुक्रवार से सब डिपो में आएंगे। शनिवार से बंद की गई बसों को पहले के जैसे नियमित चलाया जाएगा।
काम पर लौटेंगे चालक, सुचारु होंगी बस सेवाएं
अब फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की हड़ताल आधिकारिक रूप से समाप्त हो गई है। लेकिन चालक अभी वापस नहीं आए हैं। चालक जैसे ही वापस आएंगे, उन्हें फिर से रूटों पर भेज कर बसें चलाई जाएंगी।- प्रेम सागर, डीआई, सब डिपो।