{"_id":"6526de00308435c4e60a7534","slug":"roadways-bus-starts-from-hisar-to-delhi-travel-for-rs-285-hisar-news-c-21-hsr1020-237605-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: हिसार से दिल्ली के लिए रोडवेज बस शुरू, 285 रुपये में करें सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: हिसार से दिल्ली के लिए रोडवेज बस शुरू, 285 रुपये में करें सफर
विज्ञापन
हिसार। हिसार से दिल्ली के लिए हरियाणा रोडवेज की बस सेवा शुरू की है। दिल्ली डिपो की बस यात्रियों को वातानुकूलित सफर कराएगी। जिसमें हिसार से दिल्ली का किराया 285 रुपये होगा। सामान्य बसों में दिल्ली तक का किराया 200 रुपये है। यात्री महज 85 रुपये अतिरिक्त देकर एसी का सफर कर सकेंगे। दिल्ली डिपो ने एसी बस को दिल्ली से सिरसा रूट पर चलाया है। जो दिल्ली से हिसार होते हुए सिरसा जाएगी। इसी तरह वापस सिरसा से हिसार होते हुए दिल्ली पहुंचेगी।
बता दें कि अब तक दिल्ली के लिए रोडवेज की कोई बस सेवा नहीं थी। निजी ऑपरेटर की एसी बस सेवा उपलब्ध होने के कारण गर्मी व उमस के मौसम में यात्री निजी उन्हें प्राथमिकता देते थे। यह बस दिल्ली आईएसबीटी से 10.40 पर रवाना होकर 3.15 पर हिसार पहुंचेगी। हिसार दिल्ली के लिए रात 9.30 बजे रवाना होगी। हिसार से सिरसा के लिए 3.15 पर बस रवाना होगी। हिसार डिपो में 10 नई एसी बस आ चुकी हैं। जो जल्द ही लंबे रूट पर चलेगी। इसके लिए समय सारिणी तैयार की जा रही है।
हिसार-तिरुपति रेल सेवा बहाल
हिसार। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि इंटर लॉकिंग कार्य के चलते हिसार-तिरुपति रेल सेवा अब बहाल कर दी गई हैं। गाड़ी संख्या 09715 हिसार-तिरुपति रेलसेवा 14 व 21 अक्तूबर को अपने निर्धारित समयानुसार संचालित होगी। गाड़ी संख्या 09716, तिरुपति-हिसार रेलसेवा 17 व 24 अक्तूबर को अपने निर्धारित समयानुसार संचालित होगी।