{"_id":"65c909f641c9f552430e5f8d","slug":"roads-will-be-rebuilt-with-rs-25-crores-hisar-news-c-21-hsr1005-319354-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 करोड़ से होगा शहर की सड़कों का पुनर्निर्माण : डॉ. गुप्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 करोड़ से होगा शहर की सड़कों का पुनर्निर्माण : डॉ. गुप्ता
Sun, 11 Feb 2024 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 11 Feb 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। पूरे शहर में चहुमुखी विकास कार्य जारी हैं। इसके साथ ही शहर के पार्कों व चौराहों का सुंदरीकरण किया जा रहा है। हिसार शहर प्रदेश का सबसे सुंदर शहर बने यह हमारा संकल्प है। 25 करोड़ रुपये की लागत से शहर की सड़कों की मरम्मत व पुनर्निर्माण का कार्य बीएंडआर शीघ्र ही करेगा। कार्य की राशि मंजूर हो चुकी है। यह बात निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।
निकाय मंत्री ने कहा कि शहर की सड़कों पर एक भी गड्ढा नहीं रहने दिया जाएगा। विभाग के अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं कि काम की गुणवत्ता में कोई कसर न छोड़ी जाए। जरा सी भी लापरवाही असहनीय होगी। डॉ. गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 10 सिरसा चुंगी से महाराजा पृथ्वीराज चौहान तक, सब्जी मंडी चौक से मुल्तानी चौक पार्क तक, रेलवे डबल फाटक से जहाजपुल तक वाया सब्जी मंडी, दयानंद काॅलेज से हैफेड दाल मिल तक, हिसार के मुख्य बस अड्डा से बाईपास रोड तक, हिसार बालसमंद रोड से मलिक चौक गेट न. 3 तक, परिजात चौक से बालसमंद चौक, कैम्प चौक से रेलवे फाटक तक, डाबड़ा चौक के रेलवे ओवरब्रिज से रेलवे कॉलोनी और जाट कॉलेज के सामने वाली सड़क, डाबड़ा चौक ब्रिज से साथ लगती सर्विस रोड का निर्माण कार्य होगा। निकाय मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर भी कई महत्वकांक्षी परियोजनाओं की भी मांग रखी गई है। उम्मीद है कि आने वाले बजट में इन परियोजनाओं का बजट में प्रावधान अवश्य होगा।