फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Roads in Ward 18 to be improved at a cost of 1.16 crore; relief for many residents.

Hisar News: वार्ड 18 में 1.16 करोड़ से सुधरेंगी सड़कें, कई कॉलोनियों को मिलेगी राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Roads in Ward 18 to be improved at a cost of 1.16 crore; relief for many residents.
हिसार। नगर निगम की ओर से वार्ड नंबर 18 में इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉक (आईपीबी) सड़कों के निर्माण और मरम्मत के लिए पांच परियोजनाएं तैयार की गई हैं। इन पर करीब 1.16 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे वार्ड की कई कॉलोनियों और गलियों में टूटी सड़कों से लोगों को राहत मिलने और आवागमन सुगम होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार, अमरदीप कॉलोनी में पार्क से लीडिंग एंजल पब्लिक स्कूल तक पुरानी आईपीबी सड़क के निर्माण और मरम्मत पर सबसे अधिक 48.39 लाख रुपये खर्च होंगे। शास्त्री नगर की गली नंबर दो व तीन, दादी गौरी मंदिर वाली गली और टाल वाली गली में नई आईपीबी सड़कें बनाने के लिए 38.22 लाख रुपये निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन

उमेद विहार कॉलोनी में म्हारी सड़क योजना के तहत मिली शिकायतों के आधार पर गली नंबर छह और सात की सड़कों के निर्माण व सुधार पर 14.43 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। दयानंद विम्बल वाली गली और सूरत सिंह वाली गली में पुरानी आईपीबी सड़कों के पुनर्निर्माण पर 12.91 लाख रुपये खर्च होंगे। वहीं, आदर्श कॉलोनी में कम्युनिटी सेंटर से मकान नंबर 55ए तक सड़क निर्माण पर 2.84 लाख रुपये की राशि तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले महीने शुरू हो सकता है काम
अधिकारियों के अनुसार, सभी पांच परियोजनाओं के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। अगले महीने निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है। काम पूरा होने के बाद वार्ड की विभिन्न कॉलोनियों और गलियों में आवागमन सुगम होगा।
---------------
वार्ड 18 में सड़कों के नवनिर्माण के लिए टेंडर लगा दिए गए हैं। कई गलियां बननी हैं। इनके निर्माण के बाद लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी।
- अमित कौशिक, एक्सईएन, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed