{"_id":"6ac93eb39a830890c204df2d","slug":"road-to-delhi-difficult-five-trains-suspended-over-20-leaders-detained-hisar-news-c-21-hsr1020-969761-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: दिल्ली की राह मुश्किल, पांच ट्रेनें स्थगित, 20 से अधिक नेता हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: दिल्ली की राह मुश्किल, पांच ट्रेनें स्थगित, 20 से अधिक नेता हिरासत में
विज्ञापन
हिसार। दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर शनिवार को हिसार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। परिचालन कारणों से कई रेल सेवाएं स्थगित की गई हैं। भिवानी, रेवाड़ी और रोहतक के रास्ते भी दिल्ली पहुंचने के विकल्प प्रभावित हुए हैं। वहीं कांग्रेस, जजपा, इनसो और जनवादी नौजवान सभा सहित विभिन्न संगठनों के 20 से अधिक नेताओं को हिरासत में लिया गया है। कुछ नेताओं के घरों पर भी पुलिस बल तैनात किया गया है। बीकानेर मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि ट्रेन संख्या 54310 हिसार-दिल्ली, 54424 हिसार-नई दिल्ली, 54423 नई दिल्ली-हिसार, 54043 जींद-हिसार, 54309 दिल्ली-हिसार, 54325 हिसार-रेवाड़ी और 54316 हिसार-रेवाड़ी सहित कई रेल सेवाएं शनिवार को नहीं चलेंगी। हिसार से दिल्ली के लिए रोडवेज बसों के संचालन पर अभी कोई नया निर्देश नहीं मिला है। अधिकारियों के अनुसार बसें नियमित रूट पर चलेंगी और पुलिस जहां तक जाने देगी वहां तक जाएंगी।
20 से अधिक नेता हिरासत में
कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष बृजलाल बहबलपुरिया ने बताया कि ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजेश संदलाना को लोकेशन के आधार पर हिरासत में लेकर सीआईए थाने ले जाया गया। किसान नेता कुलदीप खरड़, आईएसओ के साहिलदीप कस्वां, केएएसओ के हरिकेश ढांडा, एनएसयूआई के हिसार जिलाध्यक्ष राहुल सिवाच, जनवादी नौजवान सभा के पंकज बगला, मुकेश दुर्जनपुर और भूपेंद्र गंगवा सहित 20 से अधिक नेताओं को भी हिरासत में लिया गया है।
शुक्रवार को ही दिल्ली पहुंचे कई लोग
बृजलाल बहबलपुरिया, सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. रमेश पूनिया और प्रशांत कुमार सहित कई लोग शुक्रवार को ही दिल्ली पहुंच गए। वे होटल या रेस्ट हाउस के बजाय रिश्तेदारों के घर ठहरे हैं। इनमें से अधिकतर ने मोबाइल फोन बंद कर रखे हैं।
विज्ञापन
टोल प्लाजा पर पुलिस तैनात
खुफिया विभाग की टीम शुक्रवार को प्रदर्शन में शामिल होने की आशंका वाले युवाओं और नेताओं की जानकारी जुटाती रही। रात से रामायण टोल प्लाजा पर पुलिस तैनात है। शनिवार सुबह दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों की जांच की जाएगी। हिसार से दिल्ली के बीच पड़ने वाले तीनों टोल प्लाजा पर पुलिस टीमें तैनात की गई हैं।