फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Road sefty officer hisar, sticker frod, Hisar

आरएसओ ने पैसे लेकर बेच दिए 88 फर्जी स्टीकर

Sun, 28 Aug 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Sun, 28 Aug 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
Road sefty officer hisar, sticker frod, Hisar
police - फोटो : Bureau
 पुलिस की मदद करने के लिए नियुक्त रोड सेफ्टी ऑर्गेनाइजेशन के चार सदस्यों ने पैसे लेकर आरएसओ के 88 स्टीकर बेच दिए। ये एक स्टीकर के बदले 700 रुपये वसूल रहे थे। आएसओ के प्रधान ने एसपी को शिकायत देकर इस मामले में आरोपी चार सदस्यों पर कार्यवाही की मांग की है।
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस की मदद के लिए रोड सेफ्टी ऑर्गेनाइजेशन होती है। हिसार में विभिन्न 18 लोगों को इस का सदस्य बनाया गया था। आरएसओ के प्रधान सुदामा अग्रवाल ने पुलिस अधीक्षक अश्विन शैणवी को पत्र लिखकर चार आरएसओ सदस्यों पर कार्यवाही की मांग की है। सुदामा अग्रवाल की शिकायत पर एसपी ने डीएसपी परमजीत समोता को जांच की जिम्मेदारी सौंपी है। सुदामा अग्रवाला ने बताया कि देव नामक एक युवक ने उन्हें शिकायत दी, जिसमें उन्होंने बताया कि आरएसओ के सदस्यों ने उससे 700 रुपये लिए। इसके बदले उसे आरएसओ का स्टीकर देने का वादा किया था। आरएसओ के इन आरोपी सदस्यों ने कहा कि इस स्टीकर को लगाने के बाद उन्हें पुलिस कहीं नहीं रोकेगी। देव की शिकायत के अनुसार उसे स्टीकर नहीं दिया गया। स्टीकर बेचे जाने के आरोप मिलने पर प्रधान सुदामा अग्रवाल ने 23 अगस्त को सीनियर सिटीजन क्लब में बैठक बुलाई, जिसमें आरोपी कोषाध्यक्ष केपी सिंह, प्रेस सचिव विनय सोनी, सदस्य प्रवीण सोनी, बलराज कश्यप से इस्तीफा ले लिया गया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि इन चारों आरोपियों को पुलिस चौकी में बुलाया गया था। जहां इन चारों ने माफी मांगी। आरोपियों ने पुलिस कार्रवाई न करने के लिए अनुरोध किया। हाथ जोड़कर केस खारिज करने की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्मान वापस लिए जाएं
प्रधान सुदामा अग्रवाल ने कहा कि हम प्रशासन को एक पत्र लिखेंगे, जिसमें आरोपियों से आरएसओ के तौर पर लिए गए सम्मान पत्र वापस लिए जाने की मांग करेंगे। यह सदस्य स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस पर कई सम्मान हासिल कर चुके हैं। एसपी को दी शिकायत में प्रधान ने कहा कि इन लोगों ने करीब 88 स्टीकर बेेचे हैं। आरोपियों पर लेटर हेड चोरी करने, कागजात से छेड़छाड़ करने, नकली स्टीकर बनाने, धोखाधड़ी करने सहित कई अन्य आरोप लगाए गए हैं। आरोप है कि यह लोग बिना पुलिस व आरएसओ की जानकारी एक अलग से ऑफिस भी चला रहे थे।

टेंपरेरी नंबर की गाड़ी से घूमते थे
प्रधान सुदामा अग्रवाल ने बताया कि यह चारों लोग पिछले करीब दो साल से एक टेंपरेरी नंबर की गाड़ी चला रहे थे। इस गाड़ी पर आरएसओ लिखवाया हुआ था। कई बार कहने के बाद भी इसमें सुधार नहीं किया। लोगों को नियम सिखाने के लिए नियुक्त यह लोग खुद ही नियम तोड़ रहे थे।



हमने चारों आरोपियों से इस्तीफा ले लिया है। चारों पर स्टीकर बेचने सहित कई अन्य आरोप हैं। इस मामले में एसपी को लिखित शिकायत देकर जांच की मांग की है। जल्द ही जांच में पूरा खुलासा हो जाएगा।
- सुदामा अग्रवाल, प्रधान आरएसओ, हिसार

हम पर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद व झूठे हैं। हमने किसी से कोई पैसा नहीं लिया। हम पर झूठे आरोप लगाए जा रहे थे। इस कारण हमने आरएसओ से इस्तीफा दे दिया।
- विनय सोनी, आरोपित सदस्य आरएसओ, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed