Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Road blocked in protest against demolition of two houses, HUDA team withdraws due to massive protest

Hisar News: दो मकानों को तोड़ने के विरोध में सड़क जाम, भारी विरोध के चलते हुडा टीम लौटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
Road blocked in protest against demolition of two houses, HUDA team withdraws due to massive protest
हांसी। सेक्टर छह पार्ट टू में जमीन खाली कराने के लिए मकानों को तोड़ने के हुडा के नोटिस के विरोध में वीरवार दोपहर 12 बजे लोगों ने हांसी-जींद मार्ग जाम कर दिया। शहर थाना प्रभारी के प्रयास से एक घंटे के बाद जाम खोल दिया गया। इसके बाद हुडा प्रशासक ने जींद रोड पर बनी गोशाला को जेसीबी से तुड़वा दिया। इसके विरोध में लोगों ने जमकर हंगामा किया। एक महिला ने फांसी का फंदा लगाने की कोशिश की। कुछ लोगों ने पत्थर भी फेंके। इसके बाद हुडा टीम लौट गई।
विज्ञापन

विवाद सेक्टर छह पार्ट टू के पिछले हिस्से को लेकर है। सेक्टर के साथ बने 20-25 मकानों को बुधवार को नोटिस जारी कर 24 घंटे के अंदर जमीन खाली करने को कहा गया था। यहां रहने वाले सतबीर सैनी, राहुल शर्मा, सुरेश कुमार, गीता देवी, शारदा देवी, कलावती, जगदीश, शीला देवी, भतेरी, सीमा, चंदा, सरोज, लीला देवी आदि ने बताया कि प्रशासन हमारे घरों को अवैध बताकर तोड़ रहा है, जो कि गलत है। वीरवार को इस कार्रवाई के विरोध में लोगों ने हांसी-जींद सड़क पर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे बाद पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर लौटा दिया और यातायात व्यवस्था बहाल की। इसके थोड़ी देर बाद ही हुडा सेक्टर में पुलिस प्रशासन व विभागीय अधिकारी वहां पहुंचे और एक मकान को जेसीबी से तोड़ दिया गया। कार्रवाई देखकर दो महिलाएं केला व सुमन बेहोश हो गईं। मकान स्वामी सत्यवान कुल्हाड़ी लेकर पहुंच गया, जिसे किसी तरह से शांत कराया गया। एक युवक जेसीबी पर चढ़ गया। नाराज लोगों ने जेसीबी पर पत्थर भी फेंके। महिलाओं ने काफी देर तक हंगामा किया। इस दौरान एक महिला ने दुपट्टे से फंदा लगाने का भी प्रयास किया, जिसे दूसरी महिलाओं ने बड़ी मुश्किल से रोका। मौके पर मौजूद एंबुलेंस की सहायता से महिला को अस्पताल ले जाया गया। वहीं भारी विरोध के चलते हुडा दे दस्ते को लौटाना पड़ा।
विज्ञापन

ड्यूटी मैजिस्ट्रेट तहसीलदार अनिल कुमार ने बताया कि हुडा विभाग के अफसर कब्जा खाली करवाने आए थे। कार्रवाई देखकर एक महिला को चक्कर आ गया था। किसी ने फंदा लगाने का प्रयास नहीं किया। बेहोश हुई महिला को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया है। कब्जा हटाने की कार्रवाई को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2007 में अधिकृत किया गया था जमीन को : एसडीओ
एचएसवीपी की जमीन खाली करवाने पहुंचे एसडीओ (सर्वे) रामप्रसाद ने बताया कि तीन अगस्त 2007 को हुडा ने इस जमीन का अधिग्रहण किया था। लोगों को जमीन के बदले मुआवजा दे दिया गया था। जिन लोगों ने उस वक्त मुआवजा नहीं लिया था, उन लोगों के रुपये 9 मार्च 2022 को कोर्ट में जमा करवा दिए गए। हुडा सेक्टर 5 के एक कनाल के प्लाट नंबर 19 से 24 तथा 37 से 39 और इनके लिए बनने वाली सड़क के करीब एक एकड़ जमीन पर अवैध रूप से गोशाला बना रखी थी। टीम ने अवैध निर्माण को ध्वस्त कर जमीन पर कब्जा लिया है। सेक्टर 6पी की जमीन पर भी 10-15 अवैध निर्माण कर रखे हैं जिन्हें ध्वस्त किया जाएगा।
सड़क जाम करने वालों पर केस
हांसी। अनाज मंडी चौकी इंचार्ज कुलबीर सिंह ने बताया कि हांसी-जींद रोड को जाम करने के मामले में 15 व 25-30 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed