{"_id":"6abd6ea0d9a699a1b9009bd1","slug":"road-blockade-postponed-following-assurance-that-demands-would-be-met-by-october-10-hisar-news-c-21-hsr1005-963314-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: 10 अक्तूबर तक मांगें पूरी करने के आश्वासन पर चक्का जाम स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: 10 अक्तूबर तक मांगें पूरी करने के आश्वासन पर चक्का जाम स्थगित
विज्ञापन
हिसार। रोडवेज प्रशासन की ओर से 10 अक्तूबर तक ज्यादातर मांगों के समाधान का आश्वासन मिलने के बाद रोडवेज कर्मचारियों ने एक अक्तूबर को प्रस्तावित चार घंटे के चक्का जाम को स्थगित कर दिया है। बुधवार दोपहर बाद रोडवेज प्रशासन और कर्मचारियों के बीच हुई बैठक में लंबित मांगों और समस्याओं पर चर्चा हुई। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि मांगों का समाधान होने तक उनका धरना जारी रहेगा। मांगों को लेकर 12 अक्तूबर को फिर बैठक होगी।
चक्का जाम की घोषणा के बाद रोडवेज और जिला प्रशासन हरकत में आया। दोपहर बाद कर्मचारियों को बातचीत के लिए बुलाया गया। बैठक में एसडीएम ज्योति मित्तल भी शामिल हुईं। साझा संघर्ष समिति ने कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगें और समस्याएं प्रशासन के सामने रखीं। रोडवेज प्रशासन ने बताया कि कर्मचारियों से जुड़े करीब 67 लंबित मामलों का बुधवार को ही निपटारा कर दिया गया है। बाकी मांगों का भी 10 अक्तूबर तक समाधान करने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद समिति ने चक्का जाम स्थगित करने का निर्णय लिया।
ये दिया आश्वासन
साझा संघर्ष समिति के प्रवक्ता संदीप जैनावास ने बताया कि कर्मचारियों के 15 से 25 सितंबर तक के रात्रि भत्ते का भुगतान 30 अक्तूबर तक कर दिया जाएगा। 16 चालक, 73 परिचालक, चार वर्कशॉप और 45 मैनेजमेंट कर्मचारियों के एलटीसी के ऑर्डर जारी किए जा चुके हैं। मुख्यालय में फिलहाल बजट उपलब्ध नहीं है। बजट मिलते ही संबंधित कर्मचारियों की एलटीसी जारी करने की प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी। वर्ष 2016 बैच के चालकों की लंबित वेतन वृद्धि के संबंध में महाप्रबंधक ने एक सप्ताह में वेतन वृद्धि लगाने का आश्वासन दिया। एचकेआरएन कर्मचारियों का बकाया ओवरटाइम इसी माह के वेतन के साथ देने की बात कही गई। वर्ष 2018 बैच के चालकों के लंबित प्रथम एसीपी के संबंध में बताया गया कि तीन चालकों का प्रथम एसीपी लगा दिया गया है। बाकी चालकों का 15 अक्तूबर तक एसीपी लगाने का आश्वासन दिया गया। कर्मचारियों के 59 लाख रुपये के बकाया मेडिकल बिल सोमवार तक उनके खातों में डालने की बात कही गई।
विज्ञापन
समस्याओं पर ये दिया आश्वासन
हांसी सब-डिपो में बस वाशिंग मशीन 15 अक्तूबर तक लगाने का आश्वासन दिया गया है। हिसार वर्कशॉप में डग का निर्माण 30 अक्तूबर तक पूरा करने की बात कही गई। परिचालकों को टिकट बनाने में आ रही मशीनों की समस्या के समाधान के लिए मुख्यालय से नई टिकट मशीनों की मांग भेजी जाएगी और मशीनें मंगवाई जाएंगी। बस स्टैंड और वर्कशॉप में सीसीटीवी कैमरे 15 अक्तूबर तक लगवाए जाएंगे। मार्ग रोटेशन की समीक्षा और सुधार के लिए जल्द कमेटी गठित की जाएगी।
यातायात प्रबंधक को बनाया नोडल अधिकारी
डिपो प्रधान राजकुमार चौहान ने बताया कि 15 सूत्रीय मांगों के समाधान के लिए यातायात प्रबंधक प्रीतम सिवाच को नोडल अधिकारी बनाया गया है। बैठक में लिए गए निर्णयों पर नोडल अधिकारी 10 अक्तूबर को महाप्रबंधक के सामने रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। इसके आधार पर 12 अक्तूबर को प्रस्तावित बैठक में कर्मचारियों को उनकी मांगों पर हुई कार्रवाई से अवगत कराया जाएगा।