फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Riya selected for the Sixth Asian Cadet Taekwondo Championship

Hisar News: छठी एशियाई कैडेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए रिया का चयन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Riya selected for the Sixth Asian Cadet Taekwondo Championship
​खिलाड़ी रिया अपने कोच के साथ । स्रोत आयोजक
हिसार। मिलगेट क्षेत्र निवासी ताइक्वांडो खिलाड़ी रिया का छठी एशियाई कैडेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली रिया हिसार की पहली महिला ताइक्वांडो खिलाड़ी हैं। पिछले सप्ताह पंजाब के जालंधर शहर में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में जूनियर फाइनल सलेक्शन ट्रायल के 47 किलोग्राम भार वर्ग में रिया ने गोल्ड मेडल हासिल किया था।
विज्ञापन

जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष एडवोकेट नीरज वर्मा ने बताया कि छठी एशियाई कैडेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप मलयेशिया में 27-28 जुलाई को होगी। रिया के अलावा हरियाणा से कैडेट वर्ग में लड़कियों के 37 किलोग्राम में निकिशा रोहतक, 44 किलोग्राम भारवर्ग में शान्वी पंचकूला, अंडर 55 किलोग्राम में पंचकूला की भूमिका राणा भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन

जूनियर वर्ग में लड़कों में पंचकूला से अंडर 48 किलोग्राम में तेजस यादव, लड़कियों के 55 किलोग्राम में पंचकूला से आरयना ठाकुर , 68 किलोग्राम में फतेहाबाद की पूजा भारत का प्रतिनिधित्व करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिया को इंडिया के टॉप 8 ताइक्वांडो खिलाड़ियों का हराकर यह सफलता मिली है। अब रिया का सेलेक्शन इंडिया टीम के लिए फाइनल हो चुका है। रिया के कोच कुमार आकाश को ताइक्वांडो संघ हिसार के सभी पदाधिकारियों व जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष एडवोकेट नीरज वर्मा ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed