फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Rising temperatures threaten to reduce wheat production

Hisar News: बढ़ते तापमान से गेहूं का उत्पादन घटने का खतरा मंडराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Rising temperatures threaten to reduce wheat production
हिसार। मार्च के पहले सप्ताह में प्रदेश के कई जिलों में दिन का अधिकतम तापमान 33-34 डिग्री और रात का तापमान 16-17 डिग्री तक पहुंच गया। औसत तापमान 25-26 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जबकि गेहूं के लिए 25 डिग्री से अधिक तापमान उत्पादन में गिरावट की चेतावनी देता है। पिछले दस वर्षों में मार्च के पहले सप्ताह में इतना अधिक तापमान कभी दर्ज नहीं हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, मार्च के आखिरी सप्ताह में तापमान 34-40 डिग्री तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन

विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार बढ़ते तापमान के कारण गेहूं के दाने छोटे और हल्के रह सकते है जिससे उत्पादन प्रभावित होगा। गेहूं वैज्ञानिकों ने किसानों को सावधान रहने और समय पर उपाय अपनाने की सलाह दी है।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) की ओर से किसानों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। इसके तहत पोटेशियम नाइट्रेट का छिड़काव और हल्की सिंचाई करने की सिफारिश की गई है। यह कदम फसल को गर्मी और संभावित नुकसान से बचाने में मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


14 साल में 2012 को छोड़कर मार्च में हर साल हुई बारिश :
मौसम विभाग आंकड़ों के अनुसार, मार्च में बारिश आमतौर पर होती है। पिछले 14 वर्षों में केवल 2012 को छोड़कर हर साल वर्षा दर्ज की गई। 2025 में 10.6 एमएम, 2024 में 43 एमएम, 2023 में 4.4 एमएम और 2022 में 0.2 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई।

--------------
रात का तापमान 6 डिग्री ज्यादा
इस समय दिन का तापमान औसत से 6 डिग्री ज्यादा 33 से 34 डिग्री रिकॉर्ड किया जा रहा है। रात का तापमान इस समय अंबाला में सबसे अधिक 18.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। यह तापमान सामान्य से 6.1 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। इस समय रात का तापमान 12 से 13 डिग्री के बीच होना चाहिए।

--------
वर्जन
2.0 प्रतिशत पोटेशियम नाइट्रेट का छिड़काव कम कर गेहूं पर गर्मी के प्रभाव को कुछ कम कर सकते हैं। 2 किलोग्राम पोटेशियत नाइट्रेट को 100 लीटर पानी में घोल कर प्रति एकड़ के हिसाब से छिड़काव करें। पछेती बोई गई फसल में 10-10 दिन के अंतराल में दो बार छिड़काव करें। इस समय गेहूं की बालियों में दाने का वजन है। ऐसे में तेज हवा के समय सिंचाई न करें। ऐसा करने से फसल गिर जाएगी।
डॉ. ओपी बिश्नोई, वरिष्ठ वैज्ञानिक, गेहूं विभाग, एचएयू
------------------


मार्च में सर्वाधिक तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
दिन , वर्ष -- तापमान
27- 2025-39.2
28- 2024- 36.8
13-2023- 34.9
30 -2022- 40.7
30 -2021- 39.8
24 -2020- 30.8
31 -2019-37.9
28 -2018 -39.8
29 -2017- 39.0
31 -2016-37.2
29 -2015-36.2
18 -2014-33.0
17 मार्च 2013--40.0
20 मार्च 2012-37.4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed