{"_id":"6afb5017dc6946f6480aa194","slug":"rinku-murder-case-hearing-could-not-take-place-due-to-work-suspension-hisar-news-c-21-hsr1005-993837-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिंकू हत्याकांड : वर्क सस्पेंड के कारण नहीं हो सकी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिंकू हत्याकांड : वर्क सस्पेंड के कारण नहीं हो सकी सुनवाई
विज्ञापन
हिसार। वर्ष 2020 से लंबित रिंकू हत्याकांड में सोमवार को वर्क सस्पेंड के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश की अदालत ने चार गवाहों वजीर, प्रदीप, रामेश्वर और हिमांशु के गैर-जमानती वारंट की तामील में लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए एसपी हिसार को संबंधित तामीली अधिकारी के खिलाफ जांच कर 16 नवंबर तक रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे।
पुलिस ने रिपोर्ट में बताया था कि गवाहों के घर पहुंचने पर उनके चचेरे भाइयों ने उनके रिश्तेदार के यहां जाने की जानकारी दी। अदालत ने रिपोर्ट को अस्पष्ट बताते हुए इसे जानबूझकर की गई लापरवाही की आशंका जताई। चारों गवाहों के दोबारा गैर-जमानती वारंट जारी कर जरूरत पड़ने पर डीएसपी स्तर के अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपने के निर्देश दिए। अधिवक्ता जेएस मल्ली ने सुनवाई टलने की पुष्टि की।
16 अप्रैल 2020 को सिरसा रोड की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में डीएसपी के गनर विक्रम पर पत्नी रिंकू की हत्या का आरोप लगा था। गोकुलपुरा (भिवानी) निवासी उनके भाई विकास की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने सोटे से हत्या बताई जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गन पाउडर मिला। परिजनों ने निष्पक्ष जांच और हथियार बरामदगी की मांग की थी।