फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Rewari is on the first position in Prime Minister Surya Ghar Free Electricity Scheme

Hisar News: प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में रेवाड़ी पहले पायदान पर

Tue, 04 Mar 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 04 Mar 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Rewari is on the first position in Prime Minister Surya Ghar Free Electricity Scheme
हिसार। हरियाणा के 11 सर्कलों में उपभोक्ताओं को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ देने में हिसार टॉप थ्री में शामिल हो गया है। सर्कल में कुल 790 उपभोक्ताओं को योजना का लाभ मिल चुका है। जबकि पहले पायदान पर रेवाड़ी है, जहां 1359 उपभोक्ताओं व दूसरे पायदान पर सिरसा है, जहां 798 उपभोक्ताओं को योजना का लाभ मिला है।
विज्ञापन

हरियाणा के 11 सर्कलों में भिवानी, फरीदाबाद, फतेहाबाद, गुरुग्राम-प्रथम, गुरुग्राम-द्वितीय, हिसार, जींद, नारनौंल, रेवाड़ी, पलवल व सिरसा शामिल हैं। इनमें कुल मिलाकर 6,301 उपभोक्ताओं को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ मिल चुका है। 539 उपभोक्ताओं को उपरोक्त योजना का लाभ मिलना बाकी है। कुल मिलाकर 11 सर्कलों में 1,02,724 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।
विज्ञापन

इस प्रकार है 11 सर्कलों का ब्योरा
- सर्कल - कुल आवेदन - लाभान्वित उपभोक्ता
- भिवानी 17866 658
- फरीदाबाद 2265 221
- फतेहाबाद 10949 728
- गुरुग्राम प्रथम 3223 737
- गुरुग्राम द्वितीय 2475 443
- हिसार 17726 790
- जींद 12331 240
- नारनौल 5731 271
- पलवल 4607 54
- रेवाड़ी 8323 1359
- सिरसा 17248 798

पलवल है सबसे फिसड्डी
चौथे पायदान पर गुरुग्राम प्रथम सर्कल है, जहां 737 उपभोक्ताओं, पांचवें पायदान पर फतेहाबाद जहां 728, छठे पायदान पर भिवानी, जहां 658, सातवें पायदान पर गुरुग्राम द्वितीय, जहां 445, आठवें पायदान पर नारनौंल, जहां 271, नौंवें पायदान पर जींद, जहां 240 उपभोक्ताओं, 10वें पायदान पर फरीदाबाद, जहां 221 व 11वें पायदान पर पलवल है, जहां मात्र 54 उपभोक्ताओं को ही प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार प्रयास किया जा रहा है कि ज्यादा से ज्यादा उपभोक्ताओं को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ मिल सकें। इसके लिए फोन पर संपर्क कर उपभोक्ताओं को जागरूक किया जा रहा है। - भारत कुमार, एसडीओ एवं प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना प्रभारी, विद्युत सदन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed