फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   reward on the prime accused in the Jeevan murder case; 'Mahapanchayat' of Khaps today

Hisar News: जीवन हत्याकांड के मुख्य आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम, आज खापों की महापंचायत

Tue, 11 Aug 2026 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 11 Aug 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
reward on the prime accused in the Jeevan murder case; 'Mahapanchayat' of Khaps today
लघु सचिवालय के बाहर पक्के मोर्चे पर पहुंचे किसान नेता राकेश ​टिकैत। 
हिसार। डेयरी संचालक जीवन हत्याकांड के मुख्य आरोपी रमेश पर पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इस मामले में वांछित सभी आरोपियों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया है। अब तक मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से खफा परिजनों व खाप पंचायतों के प्रतिनिधि बुधवार को लघु सचिवालय के बाहर चल रहे पक्के मोर्चे पर महापंचायत बुलाई है। आंदोलन को समर्थन देने के लिए मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत पहुंचे। उन्होंने अपराध नियंत्रण के लिए हरियाणा सरकार को यूपी से सीख लेने की बात कही।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने बताया कि इस मामले में अब तक 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और अन्य की गिरफ्तारी के लिए 10 पुलिस टीमें तलाश में जुटी हैं। मामले में वांछित सभी आरोपियों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है ताकि कोई भी आरोपी देश से बाहर भागकर कानून की कार्रवाई से बचने का प्रयास न कर सके। मुख्य आरोपी सूर्य नगर की गली नंबर 6 निवासी रमेश पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। उसके उत्तर प्रदेश में होने के इनपुट मिले हैंं। वह ज्यादातर ट्रेन में सफर कर रहा है। एसपी ने आमजन से मोबाइल नंबर 88140-11309 और 88140-57100 पर रमेश के बारे में सुराग देने के अपील की है।
विज्ञापन

पीड़ित को उपलब्ध करवाई सुरक्षा
सिद्धांत जैन ने बताया कि पीड़ित परिवार को व्यक्तिगत सुरक्षा उपलब्ध करवाई है। उनके घर पर भी पुलिस तैनात की है। परिवार की सहायता एवं पुनर्वास के उद्देश्य से नौकरी के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----
योगी सरकार की तरह अपराधियों का इंतजाम करना चाहिए: राकेश टिकैत
पक्का मोर्चा को समर्थन देने और जीवन के परिजनों से मिलने के पहुंचे राकेश टिकैत ने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की तरह हरियाणा सरकार को भी अपराधियों का इंतजाम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब करनाल पुलिस ऐसा कर सकती है तो हिसार पुलिस क्यों नहीं। पुलिस प्रशासन से मांग है कि सभी आरोपी पकड़े जाएं। पुलिस को आरोपी की लोकेशन उत्तरप्रदेश या उत्तराखंड में मिल रही है। शिवरात्रि निकल चुकी है। अब भीड़ भी कम हो जाएगी। ऐसे में जहां-जहां भी आरोपी की लोकेशन मिले वहां उसकी तलाश की जाए। टिकैत ने कहा कि पुलिस आरोपी को पकड़ने के बाद क्या करे। लोग कह रहे हैं कि जो उत्तर प्रदेश में होता है वही हाल करे अन्यथा कोई दूसरा आदमी फिर क्राइम करेगा। योगी सरकार की तारीफ में कहा कि यदि क्राइम कंट्रोल नहीं हो रहा है तो यूपी से सीख लेनी चाहिए। बुधवार को होने वाली महापंचायत में जो भी निर्णय लिया जाएगा हम उसमें साथ देंगे। महापंचायत में ही इस मामले का निपटारा होना चाहिए। टिकैत पीड़ित परिवार से मिले और न्याय की इस लड़ाई में साथ देने का भरोसा दिया।

-------------
महापंचायत में शामिल होने आज हिसार पहुंचेंगी रोघी और आठगामा खाप
हांसी। हिसार के जीवन हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर बुधवार को बुलाई गई महापंचायत में रोघी और आठगामा खाप भी पहुंचेगी। मंगलवार को गांव चानौत में खाप प्रतिनिधियों ने बैठक कर हत्याकांड पर रोष जताया और पीड़त परिवार के साथ खड़े रहने का निर्णय लिया। खाप प्रतिनिधियों ने कहा कि इस तरह की घटनाएं गंभीर चिंता का विषय हैं। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई जरूरी है ताकि भविष्य में ऐसे अपराधों की पुनरावृत्ति न हो। प्रशासन को मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों को जल्द गिरफ्तार करना चाहिए। बैठक में अजीत खरकड़ी, विकास सिंधड़, कुलदीप बुरा, पूर्व सरपंच सत्यवान और अनूप सिंह चानौत सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed