फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Retired teacher killed, two youths on a case

सेवानिवृत शिक्षक की हत्या, दो युवकों पर केस दर्ज

Tue, 25 Mar 2014 12:33 AM IST
hisar
hisar Updated Tue, 25 Mar 2014 12:33 AM IST
विज्ञापन

घिराए में रविवार को कथित तौर पर दो युवकों ने सेवानिवृत अध्यापक छाजू राम (74) की पीट-पीट कर हत्या कर दी है। सदर पुलिस ने इस संबंध में गांव के ही अशोक व शमशेर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


 पुलिस को दी शिकायत में सुरेंद्र ने आरोप लगाया कि उसके पिता छाजू राम 2004 में अध्यापक के पद से सेवानिवृत हुए थे तथा उन्हें पिछले 5 साल से डायबिटीज की बिमारी थी।
विज्ञापन



इसके चलते वे रात को कई बार पेशाब करने के लिए उठ कर बाहर जाते थे। सुरेंद्र ने बताया कि रविवार की तड़के जब उसके पिता बैठक में दिखाई नहीं दिए तो उसने गली में उनकी तलाश की। उसने आरोप लगाया कि कुछ ही दूरी पर गांव के ही एक चिकित्सक की दुकान के नजदीक अशोक व शमशेर उन्हें ईंटों से कर पीट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उसके शोर मचाने पर दोनों युवक मौके से भाग खड़े हुए तथा उसके पिता से दस हजार रुपए की नकदी तथा सोने की अगूंठी छीन ले गए।

सुरेंद्र के मुताबिक इसके बाद वह अपनी मां गुड्डी के साथ मिल कर पिता को घर ले आया। घर पर छोड़कर वह एक शादी में चला गया। लेकिन घर आने के कुछ देर बाद उनकी तबितय बिगड़ने पर छाजू राम की पत्नी गुड्डी गांव के ही एक अन्य सत्यवान के साथ उसे लेकर हांसी के सिविल अस्पताल पहुंची जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव उसके परिजनों के हवाले कर दिया है। वहीं पुलिस ने सुरेंद्र के बयान पर अशोक व शमशेर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।



सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक डॉ. कामिद मोंगा का कहना है कि मृतक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं पाए गए। उन्होंने कहा कि विसरा जांच के लिए मधुबन लैब भेजा गया है जहां से रिपोर्ट आने के बाद ही ये पता लग सकेगा कि आखिर उसकी मौत किस वजह से हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed