{"_id":"671b5de7c7aeb9893a08bc83","slug":"retired-soldier-rajkumar-committed-suicide-after-being-fed-up-with-police-harassment-in-hisar-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: सेवानिवृत्त फौजी राजकुमार ने पुलिस की प्रताड़ना से तंग आकर किया सुसाइड, इन अधिकारियों पर लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar: सेवानिवृत्त फौजी राजकुमार ने पुलिस की प्रताड़ना से तंग आकर किया सुसाइड, इन अधिकारियों पर लगाया आरोप
Fri, 25 Oct 2024 02:29 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 25 Oct 2024 02:29 PM IST
सार
परिजनों ने कहा कि जब तक सभी पुलिस कर्मियों की गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक शव को नहीं लेंगे। ना ही शव का अंतिम संस्कार कराएंगे। डीएसपी अशोक कुमार पर इतने गम्भीर आरोप होने के बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन
परिजन
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिसार डीसी कार्यालय में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मी एवं सेवानिवृत्त फौजी राजकुमार ने पुलिस कर्मियों की प्रताड़ना से तंग आकर सुसाइड कर लिया। रिटायर्ड फौजी राजकुमार ने सुसाइड नोट लिखा है। परिजनों के बयान तथा सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने डीएसपी अशोक कुमार, एसएचओ जगदीश सिंह,एसआई ऊषा,एएसआई फूल कुमार, सुनीता, सोनिया, सीमा, लालंचद बिश्नोई , जसबीर सहित अन्य पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
मृतक राजकुमार फौजी के बेटे पंकज व उसके साले रोशन लाल ने बताया कि मूल रूप से फतेहाबाद जिले के गांव जांडली निवासी राजकुमार पिछले कई सालों से हिसार के सेक्टर 1-4 में रहते थे।सीआरपीएफ से रिटायर होने के बाद फिलहाल हिसार डीसी आफिस में डी ग्रुप में कार्यरत थे। पुलिस से तंग आकर 23 अक्तूबर 2024 को जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में उनको अग्रोहा मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
जहां रात वीरवार रात करीब 9 बजे चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया।डीएसपी अशोक कुमार ने अपने पद का दुरुपयोग किया। उन्हाेंने राजकुमार फौजी को बुरी तरीके से प्रताड़ित किया। राजकुमार फौजी को अशोक कुमार ने कई झूठे केसों में फसाया था। डीएसपी अशोक कुमार ने बार-बार प्रताड़ित किया।डीएसपी अशोक कुमार व अन्य पुलिस कर्मियों की वज़ह से राजकुमार फौजी ने सुसाइड कर किया है। उन्होंने शिकायत पुस्तिका सुसाइड नोट लिखा है।
विज्ञापन
परिजनों ने कहा कि जब तक सभी पुलिस कर्मियों की गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक शव को नहीं लेंगे। ना ही शव का अंतिम संस्कार कराएंगे। डीएसपी अशोक कुमार पर इतने गम्भीर आरोप होने के बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इस मौक़े पर रोशन लाल,पंकज, दलबीर सिंह,अनिल राठी, सरदानन्द राजली, दिवान सिंह, महेंद्र सिंह, ओमप्रकाश,राज सिंह, अनिल कुमार, सुनील, हंसराज, सोहनलाल, कृष्ण,अजय, रुपसिंह, सतीश सैनी, रामचंद्र,गुड़िया आदि मौजूद रहे।
फाैजी पर दर्ज हुआ था केस, गए थे जेल
एचटीएम थाना में राजकुमार फाैजी पर 2018 में कोई केस दर्ज हुआ था। जिसमें महिला सोनिया, सुनीता ने झूठा केस दर्ज कराया था। जिसमें एसएसआई फूल कुमार तथा डीएसपी अशोक कुमार ने जांच की थी। इस मामले में राजकुमार फौजी की गिरफ्तारी हुई थी।