फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Residents of the area met the MLA to demand the construction of boosting stations in Tara Nagar-South City and Shyam Vihar

Hisar News: तारा नगर-साउथ सिटी व श्याम विहार में बूस्टिंग स्टेशन बनाने की मांग के लिए विधायक से मिले क्षेत्रवासी

Sun, 01 Jun 2025 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 01 Jun 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Residents of the area met the MLA to demand the construction of boosting stations in Tara Nagar-South City and Shyam Vihar
बू​स्टिंग स्टेशन बनाने के लिए जमीन उपलब्ध करवाने की मांग को लेकर विधायक सावित्री जिंदल को ज्ञाप
हिसार। तारा नगर-साउथ सिटी व श्याम विहार में बूस्टिंग स्टेशन बनाने की मांग के लिए पार्षद जगमोहन मित्तल सहित क्षेत्रवासी विधायक सावित्री जिंदल से मिले। क्षेत्रवासियों ने बताया कि उपरोक्त तीनों क्षेत्रों में बूस्टिंग स्टेशन नहीं बना हुआ है।
विज्ञापन

इस कारण लोगों को पेयजल समस्या का सामना करना पड़ रहा है। यहां तक की क्षेत्रवासियों को पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है। पार्षद जगमोहन मित्तल ने बताया कि बूस्टिंग स्टेशन बनाने के लिए 3 एकड़ जमीन उपलब्ध करवाई जाए। ताकि बूस्टिंग स्टेशन बनवाया जा सके। समस्या सुनकर विधायक सावित्री जिंदल ने जल्दी ही समस्या निदान करने भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

साथ ही जनस्वास्थ्य मंत्री रणबीर सिंह गंगवा को भी पत्र भेजकर जमीन उपलब्ध करवाने के लिए कहा है। ताकि तारा नगर-साउथ सिटी व श्याम विहार के क्षेत्रवासियों को पेयजल की समस्या न हो। इस मौके पर तारा नगर के प्रधान महाबीर सिंह पोसला, उप प्रधान कपूर सिंह ढांडा, प्रेस सचिव लक्षमी शर्मा, तेजबीर सिंह श्योराण, कोषाध्यक्ष केसी जैन व सदस्यों में रतनलाल वालिया, निर्मल बूरा व रामनिवास पंघाल सहित अन्य क्षेत्रवासी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed