फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Research scholars to go on hunger strike if demands are not met by October 5.

Hisar News: 5 अक्तूबर तक मांगें नहीं मानीं तो भूख हड़ताल करेंगे शोधार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Research scholars to go on hunger strike if demands are not met by October 5.
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जीजेयू) के शोधार्थियों ने फीस और रिसर्च फेलोशिप से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर बुधवार को कुलपति को ज्ञापन सौंपा। रिसर्च स्कॉलर्स एसोसिएशन की ओर से दिए गए ज्ञापन में मांगें पूरी करने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन को 5 अक्तूबर तक का समय दिया गया है।
विज्ञापन


निर्धारित समय तक समाधान नहीं होने पर शोधार्थियों ने भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी है। एसोसिएशन ने मांग की कि शोधार्थियों पर लागू फीस ढांचा वर्ष 2020 के प्रॉस्पेक्टस के अनुसार निर्धारित किया जाए। शोधार्थियों का कहना है कि फीस से संबंधित नियमों में स्पष्टता और एकरूपता होनी चाहिए, ताकि उन्हें अनावश्यक आर्थिक परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन


ज्ञापन में विश्वविद्यालय रिसर्च फेलोशिप (यूआरएफ) से संबंधित मांग भी उठाई गई। एसोसिएशन ने कहा कि जिन शोधार्थियों को किसी भी प्रकार की फेलोशिप नहीं मिल रही है, उन्हें विश्वविद्यालय की ओर से यूआरएफ दिया जाए। साथ ही फेलोशिप का लाभ शोधार्थी की प्रवेश तिथि से देने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसोसिएशन के अनुसार कई शोधार्थियों की फेलोशिप से संबंधित मामले अभी लंबित हैं। इनका तत्काल निपटारा कर पात्र शोधार्थियों को लंबित राशि उपलब्ध कराई जाए। शोधार्थियों ने कहा कि शोध कार्य के दौरान फेलोशिप उनके लिए आर्थिक सहयोग का महत्वपूर्ण माध्यम है और इसमें देरी होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है।


ज्ञापन में विश्वविद्यालय प्रशासन से सभी मांगों पर 5 अक्तूबर तक सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की गई है। एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि समय सीमा तक समाधान नहीं होने पर उसके आह्वान पर शोधार्थी भूख हड़ताल शुरू करेंगे। शोधार्थियों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर विवाद का समाधान करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed