फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Research scholars' demands accepted after a five-day sit-in protest.

Hisar News: पांच दिन के धरने के बाद मानी गईं शोधार्थियों की मांगें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Research scholars' demands accepted after a five-day sit-in protest.
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जीजेयू) में शोधार्थियों की लंबित यूआरएफ और पीएचडी फीस से संबंधित मांगें स्वीकार कर ली गई हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के पांच दिवसीय आंदोलन के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने मांगों पर निर्णय लिया।
विज्ञापन

अभाविप की जीजेयू इकाई के अध्यक्ष कमलदीप अत्री ने 8 अक्तूबर को शोधार्थियों के समर्थन में आमरण अनशन शुरू किया था। अभाविप ने आंदोलन की शुरुआत से ही शोधार्थियों की मांगों को प्रमुखता से उठाया। संगठन ने विभिन्न माध्यमों से ज्ञापन सौंपकर प्रशासन से समाधान की मांग की।
विज्ञापन

कमलदीप अत्री ने स्पष्ट किया था कि मांगों पर सकारात्मक निर्णय होने तक संघर्ष जारी रहेगा। पांच दिन तक चले धरने में अभाविप कार्यकर्ताओं ने भी सक्रिय भूमिका निभाई और प्रशासन से जल्द समाधान की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीजेयू प्रशासन ने शोधार्थियों के धरना समाप्त करने के निर्णय का स्वागत करते हुए इसे संवाद, आपसी समझ और सकारात्मक दृष्टिकोण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। प्रशासन के अनुसार इससे विवि परिसर में शैक्षणिक सौहार्द, आपसी विश्वास और शोध के अनुकूल वातावरण को मजबूती मिलेगी। प्रशासन को उम्मीद है कि आपसी सहयोग से शोधार्थी निर्बाध रूप से अपना शोध कार्य पूरा कर सकेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed