फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Report of 3 patients including female corona warrior came positive in five days

Hisar News: महिला कोरोना योद्धा समेत पांच दिन में 3 मरीजों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Mar 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Report of 3 patients including female corona warrior came positive in five days
हिसार। मौसम के बदलते मिजाज के साथ ही कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं। लगातार दूसरे दिन जिले में एक और मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने मरीज को होम आइसोलेट कर दिया है। साथ ही हिदायत दी है कि अगर तबीयत में सुधार न हो तो चिकित्सक से संपर्क करें। जिले में अब तीन केस सक्रिय हैं। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से अस्पताल में दवा लेने आ रहे लोगों को मास्क पहनने के लिए जागरूक किया जा रहा है। वहीं विभाग ने सैंपलिंग बढ़ दी है।
विज्ञापन

जिला मलेरिया विभाग में कार्यरत महिला कोरोना योद्धा की रिपोर्ट वीरवार को पॉजिटिव आई है। वह डाटा एंट्री ऑपरेशन के पद पर कार्यरत है। उनका घर पर उपचार चल रहा है। बुखार, खांसी और जुकाम के चलते महिला कर्मचारी ने सैंपल दिया था। इससे पहले 26 मार्च को नागरिक अस्पताल में कार्यरत चालक कोरोना संक्रमित मिला था। 10 मार्च को वह चंडीगढ़ से शहर आया था। बुधवार को विनोद नगर निवासी 35 वर्षीय सीए की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली थी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मरीजों के परिजनों के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे हैं।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि आमतौर पर मार्च महीने में तापमान में बढ़ोतरी हो जाती है। इस बार मौसम में लगातार हो रहे परिवर्तन के कारण सुबह और शाम को ठंड होती है। ऐसे में आमजन अपने स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रखते और बीमार हो रहे हैं। शहर से बाहर से आने वाले लोग कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। ऐसे में बाहर से आने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही हैं। विदेश से आने वाले लोगों पर विशेष नजर है। फिजिशियन की ओपीडी में आने वाले संभावित मरीजों के सैंपल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज अग्रोहा भेजे जा रहे हैं। 40 से 50 सैंपल हर रोज जांच के भेज रहे हैं। ओपीडी में आने वाले लोगों को चिकित्सक मास्क पहनने और सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए जागरूक कर रहे हैं। अब जो वायरल चल रहा है, उसके और कोरोना के लक्षण मिलते-जुलते है। मरीज को कई दिनों तक बुखार और खांसी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के लक्षण
कई दिनों तक खांसी रहना, बुखार, सांस लेने में कठिनाई, गले में दर्द होना, छींके आना और नाक बहना, सूंघने की शक्ति खोना या स्वाद में बदलाव आना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed