{"_id":"6935d791a2c6ca712e0a3cd8","slug":"renowned-painters-from-across-the-country-will-gather-in-hisar-on-13th-and-14th-hisar-news-c-21-hsr1020-765369-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: हिसार में 13 और 14 को जुटेंगे देशभर के विख्यात चित्रकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: हिसार में 13 और 14 को जुटेंगे देशभर के विख्यात चित्रकार
विज्ञापन
हिसार में सुरभि कला उत्सव के पोस्टर का लोकार्पण करते आयोजक।
हिसार। सुरभि कला संस्था के 25 वर्ष पूरे होने पर गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) के सभागार में 13 और 14 दिसंबर को कला उत्सव और राष्ट्रीय कला कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इसमें आमंत्रित देशभर के प्रख्यात चित्रकार अपनी प्रस्तुति देंगे। इन वरिष्ठ चित्रकारों को कला रतन, कला गौरव व कला गुरु सम्मान मिलेगा। आयोजकों ने रविवार को इस आयोजन के पोस्टर का लोकार्पण किया।
मशहूर चित्रकार राजेश जांगड़ा इस कार्यक्रम के आयोजक हैं। उन्होंने रविवार को प्रेसवार्ता कर उत्सव की जानकारी दी। उनका दावा है कि चित्रकारों का ऐसा महापर्व हरियाणा में पहली बार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ख्याति प्राप्त चित्रकार 13 दिसंबर को जीजेयू सभागार में कैनवास पर पेंटिंग बनाएंगे। इनकी प्रदर्शनी 14 दिसंबर को लगाई जाएगी।
डॉ. गीता जांगड़ा ने बताया कि इस उत्सव में 17 से 24 वर्ष एवं 25 व उससे ऊपर के आयु वर्ग के विद्यार्थियों व चित्रकारों के लिए दो वर्गों में चित्रकला प्रतियोगिता होगी। दोनों श्रेणियों में विजेताओं को 11,000 रुपये, द्वितीय को 7,100 व तृतीय को 5100 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। 3100 रुपये के दो सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
सुरभि आर्ट सोसायटी के सलाहकार मनीष जोशी ने बताया कि भारतीय संविधान लागू होने के 75 वर्ष पूरे होने पर सोसायटी ने संस्कार भारती की ओर से विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों को संविधान आधारित पेंटिंग बनाने का आह्वान किया है।आयोजकों ने बताया कि 14 दिसंबर को समापन समारोह में देशभर के 100 वरिष्ठ चित्रकारों को कला रतन, कला गौरव और कला गुरु सम्मान से अलंकृत किया जाएगा। हर विद्यालय के आठ विद्यार्थियों को श्रेष्ठ पेंटिंग के लिए सम्मानित भी किया जाएगा।