फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Religious and social programs will be held on Bhajanlal's birth anniversary

Hisar News: भजनलाल की जयंती पर होंगे धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Religious and social programs will be held on Bhajanlal's birth anniversary
हिसार। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भजनलाल की 95वीं जयंती 6 अक्तूबर को धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों के रूप में मनाई जाएगी। हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब और मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों में इस अवसर पर विविध आयोजन होंगे। साथ ही लोगों को कई विकास कार्यों की सौगात भी दी जाएगी।
विज्ञापन

नलवा के विधायक रणधीर पनिहार ने बताया कि सोमवार सुबह 11:30 बजे आदमपुर स्थित जन प्रेरणा स्थल पर स्व. चौ. भजनलाल को पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। इस अवसर पर पूर्व सांसद चौ. कुलदीप बिश्नोई, पूर्व विधायक रेनुका बिश्नोई, पूर्व विधायक दुड़ाराम, युवा नेता भव्य बिश्नोई सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई, रेनुका बिश्नोई, भव्य बिश्नोई और दुड़ाराम आदमपुर गोशाला व हिसार स्थित बिश्नोई मंदिर समेत विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इससे पूर्व 5 अक्तूबर को भव्य बिश्नोई आदमपुर बस स्टैंड चौक से मार्केट कमेटी तक बनी सड़क का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही मोहब्बतपुर में शेड, चौधरीवाली में सड़क और काबरेल में फिरनी सहित कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। विधायक रणधीर पनिहार ने कहा कि चौधरी भजनलाल ने हमेशा लोगों के दिलों पर राज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed