फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Relief: After four days no one died, 117 new corona patients were found

राहत : चार दिन बाद किसी संक्रमित की नहीं गई जान, कोरोना के 117 नए मरीज मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
Relief: After four days no one died, 117 new corona patients were found
हिसार। कोरोना की तीसरी लहर में नए मरीजों का आंकड़ा घटता जा रहा है। वहीं, चार दिन बाद किसी कोरोना संक्रमित मरीज की मौत नहीं होने से राहत है। जिले में 14 दिन में सक्रिय केस भी 1895 से घटकर 785 पहुंच गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की हेल्थ बुलेटिन के अनुसार शनिवार को 117 नए केस मिले। इसमें 15 विद्यार्थी, डाक्टरों समेत 13 हेल्थ वर्कर्स और एक महीने का बच्चा भी शामिल है। जिले में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना से बचाव के लिए 811 लोगों को वैक्सीन लगाई। इनमें 221 को पहली डोज, 527 को दूसरी और 63 को एहतियाती डोज लगाई गई।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल का आइसोलेशन वार्ड में अब एक संक्रमित मरीज जबकि अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में 15 मरीज दाखिल हैं। दूसरी लहर में सिविल अस्पताल में 100 बेड के आइसोलशन वार्ड में भी मरीजों को बेड उपलब्ध नहीं हो पाए थे। उस दौरान बेड की क्षमता से भी अधिक मरीज रखने पड़े थे। कोरोना की तीसरी लहर में यह राहत की बात है कि मरीज तीन से चार दिन में स्वस्थ हुए। जिस कारण इस बार संक्रमितों को अस्पतालों में दाखिल करने की जरूरत नहीं पड़ी। तीसरी लहर में सबसे अधिक 487 संक्रमित 20 जनवरी को मिले थे। 23 जनवरी को सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 1895 था। इसके बाद यह लगातार कम होता जा रहा है।
विज्ञापन

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि शनिवार को एक्टिव केस घटकर 785 और रिकवरी रेट बढ़कर 96.81 प्रतिशत रहा। जिले में आठ लाख 80 हजार 51 लोगों की जांच की जा चुकी है, जिसमें संक्रमण के कुल 60 हजार 948 मामले सामने आ चुके हैं। अब तक 59002 लोग कोरोना से रिकवर हो चुके हैं। कोविड-19 की पहली लहर में 327, दूसरी लहर में 814, तीसरी लहर में 20 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरवरी माह में मरीजों का आंकड़ा
1 फरवरी 105 संक्रमित
2 फरवरी 269 संक्रमित
3 फरवरी 193 संक्रमित
4 फरवरी 170 संक्रमित
5 फरवरी 117 संक्रमित
तीसरी लहर में सबसे अधिक संक्रमित
19 जनवरी 430
20 जनवरी 487
21 जनवरी 340
22 जनवरी 398
23 जनवरी 366
24 जनवरी 244
26 जनवरी 373
वैक्सीन पर एक नजर
लाभार्थी पहली डोज दूसरी डोज तीसरी डोज कुल डोज
हेल्थ केयर वर्कर्स 14545 14507 3875 32927
15-18 वर्ष 50857 3369 00 54226
18-44 वर्ष 787902 527627 00 1315529
45- 59 वर्ष 260477 197311 00 457788
60 से अधिक 169226 126382 2213 2177462
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed