{"_id":"64de6facea6fc540840505e7","slug":"red-square-market-will-now-be-named-amar-shaheed-madanlal-dhingra-sardana-hisar-news-c-21-hsr1020-200612-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेड स्क्वेयर मार्केट का नाम अब अमर शहीद मदनलाल ढींगड़ा होगा : सरदाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेड स्क्वेयर मार्केट का नाम अब अमर शहीद मदनलाल ढींगड़ा होगा : सरदाना
Fri, 18 Aug 2023 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Fri, 18 Aug 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
हिसार। पंजाबी कल्याण मंच, मनोहर मोर्चा व पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में वीरवार को शहीद मदनलाल ढींगड़ा चौक पर शहीद मदनलाल ढींगड़ा का शहीदी दिवस मनाया गया। मेयर गौतम सरदाना ने कहा कि रेड स्क्वेयर मार्केट का नाम बदलकर अब अमर शहीद मदनलाल ढींगड़ा मार्केट व सड़क का नाम शहीद ढींगड़ा मार्ग रखा गया है। इससे पहले हवन-यज्ञ कर शहीद मदनलाल ढींगड़ा को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
मनोहर मोर्चा के अध्यक्ष सुभाष ढींगड़ा ने कहा कि शहीद मदनलाल ढींगड़ा चौक का नवीनीकरण किया जा रहा है। इस अवसर पर भारत स्वाभिमान ट्रस्ट हरियाणा के प्रभारी ईश आर्य, सुभाष कुकड़ेजा, केपी नारंग, पूर्व पार्षद मनोहर लाल नांगरू, आरके सलूजा, राज पराशर, भगवान दास कक्कड़, भारत मेहता, एचके धमीजा, अमीरचंद ढींगड़ा, वेद झंडई मौजूद रहे। संवाद