{"_id":"67854f6b2f4e4d5a590bd426","slug":"rats-breaking-into-the-deep-freezer-hisar-news-c-21-hsr1020-544178-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: डीप फ्रीजर में सेंध लगा रहे चूहे, ठीक करवाने की कवायद शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: डीप फ्रीजर में सेंध लगा रहे चूहे, ठीक करवाने की कवायद शुरू
Mon, 13 Jan 2025 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Mon, 13 Jan 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। नागरिक अस्पताल के शवगृह के सामने बने कैमरे में रखे डीप फ्रीजर के अंदर रखे शव को चूहों द्वारा कुतरने का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। सोमवार सुबह कार्यवाहक पीएमओ डॉ. रीना जैन टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और डीप फ्रीजर का निरीक्षण किया। इस दौरान पता चला कि फ्रीजर के अंदर शव रखने वाले खाने में गैप के कारण अंदर चूहे घुस जाते हैं। अस्पताल प्रशासन ने संबंधित कंपनी एचएलसीएल को इसे दुरुस्त करवाने के लिए रिमांडर भेजा है। इसके अलावा चूहों को पकड़ने की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए।
डॉ. रीना जैन ने बताया कि एक साल पहले एचएलसीएल कंपनी की तरफ से दो डीप फ्रीजर भेजे गए थे। इन्हें शवगृह के सामने बने कमरे के अंदर रखा गया था। एक डीप फ्रीजर के अंदर चार शव रखे जाते हैं। जहां शव रखे जाते है उस स्थान पर कंपनी की तरफ से सिल्वर रॉल लगाया हुआ है। बार-बार फ्रीजर खोलने की वजह से उसके अंदर गैप आ गया है, जहां से चूहे अंदर घुस जाते हैं। उन्होंने बताया कि इस समस्या को लेकर पहले भी एचएलसीएल कंपनी को पत्र लिखा जा चुका है। इंजीनियर आने के बाद इसको ठीक करेगा।
हवालाती के शव को चूहों ने कुतरा था
नारनौंद एरिया के राजपुरा निवासी महेंद्र की शनिवार शाम मौत हो गई थी। उसके शव को डीप फ्रीजर के अंदर रखवाया था। रविवार सुबह जब पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए आई तो देखा कि शव को कई जगह से चूहों ने कुतर रखा था।