फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   rape with minor, case against two accused

चाकू दिखाकर नाबालिग से दुष्कर्म, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज

Sun, 21 Feb 2021 12:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
rape with minor, case against two accused
हांसी (हिसार)। सदर थाना अंतर्गत एक गांव के दो युवकों ने 12 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि युवकों ने दिखाकर बच्ची से 11 फरवरी को दुष्कर्म किया। परिजनों द्वारा बेटी के कपड़ों पर खून देखने के बाद मामले का पता लगा। पुलिस ने पीड़ित के पिता की शिकायत के आधार पर शुक्रवार शाम आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को शनिवार को दी शिकायत में पीड़िता के पिता ने बताया कि उसकी 12 वर्षीय बेटी के कपड़े पर खून के दाग देखे। इस बारे में जब पूछा तो उसने बताया कि उसके साथ दो युवकों ने गलत काम किया है। दोनों युवक उसे गांव की ही एक सुनसान जगह पर ले गए और वहां उसे चाकू दिखाकर डराया और दुष्कर्म किया। उन्होंने धमकी दी कि अगर परिजनों को कुछ बताया तो जान से मार देंगे। बाद में उसकी बेटी ने आरोपी युवकों में से एक को पहचान लिया। वह उस युवक के पास गए तो युवक ने उनके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इस दौरान वहां पर लोग एकत्रित हो गए और सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। उन्होंने थाने में आकर पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 376डी, 376(3), 506 और 6 पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed