{"_id":"591ca5ae4f1c1b864bf236f6","slug":"rape-to-eight-years-old0-girl-guilty-man-punishment-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाला वृद्ध दोषी करार, सजा आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाला वृद्ध दोषी करार, सजा आज
ब्यूरो/अमर उजाला/हिसार
Updated Thu, 18 May 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
Demo Pic
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीजे डॉ. पंकज की अदालत ने आठ साल की एक बच्ची को बंधक बनाकर उससे दुष्कर्म जैसी घिनौनी हरकत करने पर आदमपुर एरिया के 70 साल के बुजुर्ग जेठाराम को बुुधवार को दोषी करार दिया है। अदालत उसे वीरवार को सजा सुनाएगी।
आदमपुर थाना पुलिस ने इस संबंध में 31 मई 2015 को पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। अदालत में चले अभियोग के अनुसार राजस्थान एरिया की एक महिला का मायका आदमपुर एरिया में है। विवाहिता की आठ साल की बच्ची अपनी ननिहाल में रहती आई है। वह घटना के समय तीसरी कक्षा की छात्रा थी। गांव की एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसकी ननद की बेटी स्कूल से लौटकर घर आई थी और फिर गांव में ही दूसरे घर में नानी के पास चली गई थी। उन्होंने सोचा बच्ची नानी के पास है। वह रात आठ बजे बच्ची की नानी को खाना देने गए। वहां बच्ची नहीं मिली। तब उन्होंने पूछा तो नानी ने बताया कि वह तो पांच बजे चली गई थी। इस पर बच्ची को ढूंढना शुरू किया। परिवार के सदस्य और पड़ोसी उसे ढूंढने लगे। महिला ने शिकायत दी थी कि रास्ते में एक घर में बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। उन्होंने दरवाजा खुलवाया तो वह एक कमरे में बंधक मिली और उसकी हालत से पता चला कि उसके साथ दुष्कर्म हो चुका है। महिला ने कहा था कि 70 साल के जेेठाराम ने बच्ची के साथ रेप किया है। बच्ची की हालत खराब थी। परिजन बच्ची को पहले आदमपुर और फिर यहां सरकारी अस्पताल में लाए थे। आदमपुर थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी बुजुर्ग जेठाराम को गिरफ्तार किया था। अदालत ने मुकदमे की सुनवाई के बाद बुजुर्ग को दुष्कर्म का दोषी माना है और सजा सुनाने के बारे में फैसला वीरवार तक सुरक्षित रख लिया।