{"_id":"690516493b53541e0d06d050","slug":"rape-of-teenage-girl-by-taking-her-to-house-case-registered-hisar-news-c-21-hsr1020-740961-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: मकान में ले जाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: मकान में ले जाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म, केस दर्ज
विज्ञापन
हिसार। बरवाला रोड के एक गांव की किशोरी के साथ युवक ने मकान में ले जा कर दुष्कर्म किया। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने इस संबंध में 6 व 4(2) पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में किशोरी ने बताया कि उसकी आयु 15 वर्ष 10 महीने है। वह घर के कामकाज में अपनी मां का हाथ बंटाती है। गांव में पानी की कमी होने के कारण गली की तीन-चार लड़कियों के साथ ढाणी से पीने का पानी लेने जाती है। पानी लेने जाने पर रास्ते में एक युवक उसे मिला। करीब दो तीन महीने पहले लड़के ने उसे दोस्ती के लिए प्रपोज किया था। युवक ने बताया कि वह उनके पास के गांव का है और उसका नाम राजेश है।
किशोरी ने बताया कि उसने दोस्ती से मना कर दिया था। इसके बाद भी वह बार-बार दोस्ती का दबाव बनाता रहा। बाद में राजेश ने अपना नंबर सेव करके एक की-पैड फोन उसे दिया। राजेश उस मोबाइल पर बात करता था। 15-20 दिन राजेश ने उसे मिलने के लिए बुलाया। सुबह करीब 10 बजे राजेश उसे जबरदस्ती अपनी बाइक पर बैठाकर एक मकान में लेकर गया। मकान में ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। 30 अक्तूबर को राजेश ने उसे दोबारा बुलाया। उसने मना किया तो उसने मुझे धमकी देकर कहा कि तेरे घर आकर हम दोनों की सारी बातें बता दूंगा। डर के चलते वह राजेश के साथ चली गई तो उसने उसी मकान में ले जाकर दोबारा शारीरिक संबंध बनाए। सदर थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि किशोरी के बयान पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।