फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Rammehar were gone to Vilaspur with one girlfriend and two other people

गाड़ी में महिला मित्र सहित दो लोगों के साथ बिलासपुर गया था राममेहर

Mon, 12 Oct 2020 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Rammehar were gone to Vilaspur with one girlfriend and two other people
अपने ही गांव के एक व्यक्ति की हत्या कर लूट व जिंदा जलाने की झूठी साजिश रचने वाला डाटा गांव निवासी राममेहर दो लोगों के साथ गाड़ी में बिलासपुर गया था। इसमें एक महिला मित्र व उसका बेटा शामिल है। राममेहर ने रिमांड के दौरान पुलिस के समक्ष यह खुलासा किया। उधर, हांसी पुलिस ने इस मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

गिरफ्तार की गई महिला की पहचान जगदीश कॉलोनी निवासी सुनीता के रूप में हुई है। उक्त महिला ने सहयोगी के तौर पर साजिश में राममेहर की मदद की। महिला को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस रिमांड के दौरान महिला से गहनता से पूछताछ की जाएगी व अगर राममेहर ने महिला को पैसे दिए थे तो उससे पैसों की बरामदगी भी की जाएगी। बता दें कि राममेहर सात दिन के पुलिस रिमांड पर है।
विज्ञापन

बता दें कि हांसी क्षेत्र में भाटला से महजत रोड पर छह अक्तूबर को एक जली हुई गाड़ी मिली थी, जिसमें एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। पहले तो मामला यह दिखाया गया कि लुटेरों ने डाटा निवासी राममेहर से 11 लाख लूट कर उसे गाड़ी में जिंदा जला दिया। वहीं पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि राममेहर ने अपने ही गांव के व्यक्ति रमलू की गला घोंट कर हत्या की व उसका शव अपनी गाड़ी में रखकर जला दिया। बाद में वह बिलासपुर के लिए रवाना हो गया। राममेहर की कॉल डिटेल के आधार व इस मामले में उसकी महिला मित्रों से पूछताछ में पुलिस को सुराग मिला, जिस पर पुलिस उसे बिलासपुर से गिरफ्तार कर हांसी ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

राममेहर के बीमा दस्तावेजों को खंगाला
वहीं मामले की जांच अब डीएसपी धर्मबीर सिंह कर रहे हैैं। इसे लेकर रविवार को वह पुलिस टीम के साथ राममेहर की फैक्टरी में पहुंचे और छानबीन की। इस दौरान पुलिस ने उसके बीमा के दस्तावेजों को भी खंगाला। बता दें कि राममेहर ने इसी वर्ष जुलाई में एलआईसी व एक अन्य की करीब डेढ़ करोड़ की बीमा पॉलिसी करवाई थी। इस बीमा राशि को पाकर कर्ज चुकाने और नई जिंदगी शुरू करने के लिए उसने अपनी मौत का झूठा ड्रामा रचा था।
पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट भी जोड़ा
मामले में पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट भी जोड़ दिया है। इससे पहले पुलिस ने आईपीसी की धारा 396 व 201 के तहत केस दर्ज किया था। अब पुलिस ने 193, 194, 195, 203, 211, 419, 420, 436, 302, 120-बी सहित एससी-एसटी एक्ट की धारा 3 (2)(वी)(वीए) भी जोड़ दी है।

अभी तक परिजनों की संलिप्तता नहीं आई सामने
वहीं मामले में राममेहर के परिजनों की संलिप्तता अभी तक सामने नहीं आई है। एसपी लोकेंद्र सिंह का कहना है कि इसे लेकर अभी जांच चल रही है। वहीं डीएसपी धर्मबीर का कहना है कि अभी मामले की जांच जारी है। अगर कोई संलिप्तता मिलती है तो उसके तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed