{"_id":"578be8354f1c1b9d32c4bd10","slug":"rambilash-sharma-rambilash-sharma-in-hisar-regular-teachers-will-be-selected-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में नियमित कंप्यूटर टीचर्स भर्ती किए जाएंगे: शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में नियमित कंप्यूटर टीचर्स भर्ती किए जाएंगे: शर्मा
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
Updated Mon, 18 Jul 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
रामबिलास शर्मा
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा है कि प्रदेश में नियमित कंप्यूटर टीचर्स भर्ती किए जाएंगे। इसके लिए सरकार की ओर से व्यवस्था बनाई जा रही है। प्रदेश में कोई भी स्कूल बिना टीचर नहीं रहेगा। रविवार को हिसार पहुंचे शिक्षामंत्री रामविलास शर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रदेश में बड़ी संख्या में शिक्षकों की भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन
उच्च न्यायालय की ओर से फैसला आते ही जेबीटी को नियुक्ति पत्र दे देंगे। उन्होंने कहा कि स्कूलों में शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए सुुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सरप्लस गेस्ट टीचर्स को दोबारा से नियुक्त कर रहे हैं। प्रदेश में शिक्षकों की कमी न रहे इसके लिए नियमित भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन
ऐसा कोई स्कूल नहीं रहेगा जिसमें टीचर्स न हो। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि स्कूलों में बच्चों को आधुनिक शिक्षा प्रदान की जाएगी। ट्रेंड टीचर्स के जरिए बच्चों को कंप्यूटर की तकनीकि शिक्षा मिलेगी। स्कूलों में लैब सहायकों की कमी को भी पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 134 ए के तहत सभी बच्चों को दाखिला दिलाएंगे। अब तक करीब 35 हजार से अधिक बच्चों को इस नियम के तहत दाखिला दिया गया है।
विज्ञापन