फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Ramayan toll, Ramayan toll in Hisar, Jaam, Hisar

दूसरे दिन भी अव्यवस्थाओं के नाम रहा रामायण टोल प्लाजा

Fri, 05 Aug 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Fri, 05 Aug 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Ramayan toll, Ramayan toll in Hisar, Jaam, Hisar
रामायण टोल पर फिर जाम - फोटो : bureau

हिसार-रोहतक फोरलेन नेशनल हाईवे पर रामायण टोल प्लाजा पर दूसरे दिन वीरवार को भी अव्यवस्था बनी रही। पास बनवाने के लिए आए लोगों में काफी नाराजगी देखने को मिली। पास बनवाने के लिए अधिक समय लगने के चलते यात्री मौके पर तैनात अधिकारियों से बहस करते भी नजर आए।

विज्ञापन


उनका कहना था कि वह दोपहर से लाइन में खड़े हैं और अब शाम खत्म होने को है, लेकिन उनका पास अभी तक नहीं बना है। हालांकि जाम की स्थिति पर कुछ नियंत्रण जरूर था, लेकिन फिर भी बीच-बीच में वाहनों की कतारें लग रही थीं।   
विज्ञापन


यात्रियों ने टोल कंपनी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि टोकन काउंटर तैनात कर्मी एक्सपर्ट नहीं हैं, वहीं उन्हें लाइन में लगे दो घंटे से अधिक हो गए, लेकिन अभी तक उनका पास नहीं बना है। उन्होंने कहा कि एक तो वैसे ही उनसे नाजायज टोल टैक्स वसूल किया जा रहा है, ऊपर से इस खराब सिस्टम के चलते उनका समय वेस्ट कर उन्हें परेशान किया जा रहा है। कम से कम कंपनी अपना सिस्टम तो ठीक कर ले।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं गांव ढाणी राजू निवासी जयसिंह, डॉ. धर्मबीर, डॉ. महेश चौधरी आदि ने बताया कि बुधवार शाम को पहले तो उन्होंने दो घंटे लाइन में खड़े होकर पास बनवाने के लिए फॉर्म जमा करवाया, इसके बाद जब उन्होंने टोकन पर बैठे कर्मी से पूछा कि अब उन्हें कितना समय और लगेगा तो उन्होंने नकारात्मक रवैया अख्तियार करते हुए कहा कि कल आना और जब वह वीरवार को आए तो दोबारा उन्हें दो घंटे के लिए लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है। यात्रियों का कहना था कि पास बनवाने के लिए बैठा कर्मी एक्सपर्ट नहीं है, उसे एक व्यक्ति का फार्म जमा करने पर भी करीब 20 से 25 मिनट का समय लग रहा है।

शेड तक नहीं
इसके अलावा यात्रियों ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि कंपनी ने यात्रियों की सुविधा के लिए शेड आदि का भी कोई प्रबंध नहीं किया है। पहले तो उन्होंने दोपहर में तपती धूप में खड़ा होकर अपना फॉर्म जमा करवाया, इसके बाद शाम को बारिश में खड़ा होकर पास बनवाने के लिए लाइन में लगना पड़ा। इसके चलते उन्हें अपना सब काम छोड़कर दोहरी मार झेलनी पड़ रही है।  

दिनभर रही जाम की स्थिति
वीरवार को कोई लंबा जाम तो नहीं लगा, लेकिन फिर भी थोड़े-थोड़े समय में वाहनों की भीड़ इकट्ठी हो रही थी। वहीं दिन भर जहां हांसी से हिसार की ओर जाने वाले वाहनों की कतारें थीं, वहीं शाम में हिसार से हांसी की ओर आने वाले वाहनों की लाइन लग गईं। कुल मिलाकर पूरा दिन अव्यवस्था सी बनी रही।

आज आएंगे एक्सपर्ट
 इस संबंध में पीआरओ कुलदीप नैन से बात की गई तो उन्होंने बताया कि शुक्रवार को टोकन काउंटर पर एक्सपर्ट बुला लिए जाएंगे। इसके चलते काम में तेजी आएगी और पास बनवाने के लिए यात्रियों को ज्यादा समय नहीं खड़ा होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि नए काम में समय तो लगता ही है, करीब एक हफ्ते में स्थिति नियंत्रण में आ जाएगी। उन्होंने बताया कि अब तक करीब 600 वाहनों के पास बनाए जा चुके हैं।

टोल टैक्स में छूट देने की मांग, डीएसपी से मिले सरपंच
वीरवार दोपहर को गांव देपल, ढंढेरी, धमाणा गांव के सरपंचों ने टोल टैक्स में छूट देने की मांग को लेकर डीएसपी नरेंद्र कादियान से मुलाकात की। इस बैठक में कंपनी की तरफ से डीजीएम दीदार सिंह, पीआरओ कुलदीप नैन उपस्थित थे। बैठक में सरपंचों ने मांग की है कि टोल प्लाजा के पांच किलोमीटर में आने वाले क्षेत्रों को टैक्स की छूट दी जाए।

इसके अलावा 20 किलोमीटर के अंतर्गत आने वाले दायरे में पास बनाए जाए। बैठक में 20 किलोमीटर के अंतर्गत पास बनाने की बात को अप्रूवल दे दी गई, जबकि पांच किलोमीटर तक के क्षेत्र पर टैक्स में छूट देने पर उनका जवाब था कि इस तरह का कोई नियम एनएचएआई के तहत नहीं है, जिसके चलते ऐसा नहीं किया जा सकता।


डीएसपी से की मुलाकात
हरियाणा सहकारी परिवहन समिति कल्याण संघ के पदाधिकारियों ने भी इस संबंध में डीएसपी से मुलाकात की। बैठक में जिला सचिव दिलबाग रापड़िया ने डीएसपी को सड़क परिवहन मंत्रालय की तरफ सेे जारी नोटिफिकेशन देते हुए कहा कि नोटिस में लिखा है कि परिवहन समिति की बसों को 50 और उससे अधिक चक्कर लगाने की अनुमति नहीं है, जबकि कंपनी द्वारा उन्हें दिए गए पास के तहत एक माह में मात्र 50 चक्कर की परमिशन दी गई है। हालांकि कंपनी के पदाधिकारियों का कहना था कि ऐसा कोई नियम नहीं है, वह उन्हें 50 चक्कर की ही परमिशन दे सकते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed