फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Raksha Bandhan 2023: All three sisters tied rakhi on wrist of martyr statue, said – got brother like Nishant

Raksha Bandhan 2023: इकलौते शहीद भाई की प्रतिमा की कलाई पर तीनों बहनों ने बांधी राखी, आंखों से छलके आंसू

Wed, 30 Aug 2023 02:30 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 30 Aug 2023 02:30 PM IST
सार

पिछले वर्ष 11 अगस्त 2022 रक्षा बंधन के दिन राजौरी में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए निशांत मलिक शहीद हो गए थे। रक्षाबंधन के दिन तीनों बहनें अपने पिता जयबीर सिंह मलिक, मां राजबाला के साथ गांव ढंढेरी के सरकारी स्कूल में पहुंची। जहां उन्होंने भाई की प्रतिमा पर तिलक लगाकर उनके हाथ पर राखी बांधी।

विज्ञापन
Raksha Bandhan 2023: All three sisters tied rakhi on wrist of martyr statue, said – got brother like Nishant
निशांत मलिक की प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हांसी के गांव ढंढेरी में अपने शहीद भाई की प्रतिमा पर राखी बांधी तो बहनों आंखों से आंसू छलक आए। बहनाें ने अपने भाई की प्रतिमा के समक्ष खड़े होकर भगवान से प्रार्थना करते हुए कहा हमें हर बार निशांत जैसा भाई ही देना। पिछले वर्ष 11 अगस्त 2022 रक्षा बंधन के दिन राजौरी में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए निशांत मलिक शहीद हो गए थे। तीनों बहनों के इकलौते भाई पिछले रक्षाबंधन पर बहनों से दूर चला गया था।

विज्ञापन


कई आतंकवादियों को मौत के घाट उतारा
रक्षाबंधन के दिन तीनों बहनें किरण, ज्योति व नीरज ने अपने पिता जयबीर सिंह मलिक, मां राजबाला के साथ गांव ढंढेरी के सरकारी स्कूल में पहुंची। प्रतिमा पर तिलक लगाकर उनके हाथ पर राखी बांधी। तीनों को ने राखी का त्यौहार नहीं मनाया। शहीद की बहन काफी भावुक नजर आई। शहीद निशांत मलिक 21 वर्ष की आयु में देश के लिए शहीद हो गया था। निशांत तीनों बहनों का इकलौता छोटा भाई था। राजौरी में निशांत मलिक ने कई आतंकवादियों को मौत के घाट उतारा था।
विज्ञापन


हर जन्म में मिले निशांत भाई
शहीद की छोटी बहन नीरज जब अपने भाई की प्रतिमा की कलाई पर राखी बांध रही थी तब उनकी आंखो में आंसू छलक रहे थे। आंसू छलकाते हुए बोली निशांत भाई पर हमें गर्व है उन्होंने अपने परिवार की ना सोचते हुए देश के लिए जान कुर्बान कर दी। हर जन्म में निशांत ही भाई मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन




तीनों बहनों का लाडला था निशांत
ज्योति मलिक ने कहा कि निशांत हम तीनों बहनों का लाडला भाई था। जिस दिन निशांत मलिक शहीद हुआ था तब उससे एक दिन पहले वीडियो कॉल पर बात हुईं थीं। निशांत ने कहा था मैं घर नहीं आ सकता रक्षा बंधन के दिन वीडियो कॉल करके राखी बांधनी थीं।


छोटे बहन की शादी के लिए गाड़ी करवाई थी बुक
किरण ने बताया कि छोटी बहन की नवंबर में शादी होनी थीं। बहन को शादी में गिफ्ट देने के लिए गाड़ी बुक करवाई थी। हमनें कहा भाई मजाक तो नहीं कर रहा है बोला तुम्हारा लाडला भाई हूं और मजाक तो करता हूं। हकीकत में निशांत ने गाड़ी बुक करवाई थी। निशांत ने कहा था कि बहन नीरज की शादी बड़े धूम धाम के साथ करवाऊंगा।

प्रतिमा पर राखी बांधकर मिलता है सुकून
राखी बांधने के बाद शहीद की बहन ने तिरंगा लहरा कर भाई को याद किया। उन्होंने कहा कि उसे रक्षाबंधन पर अपने भाई की बहुत याद आती है। उसकी शहादत पर उसे गर्व भी है, क्योंकि उसने अपने देश की रक्षा के लिए जान दी है। क्योंकि ये बहनों का एक बहुत बड़ा पर्व है तो भले ही निशांत आज हमारे पास मौजूद ना हो, लेकिन इस पर्व पर मैं उनकी प्रतिमा की कलाई पर राखी बांधकर उन्हें याद करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed