{"_id":"66c2788b69ade73a2d045f84","slug":"rakhi-will-be-decorated-on-brothers-wrist-today-auspicious-time-will-be-after-131-pm-hisar-news-c-21-hsr1005-445191-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: आज सजेगी भाई की कलाई पर राखी, शुभ मुहूर्त दोपहर 1.31 बजे के बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: आज सजेगी भाई की कलाई पर राखी, शुभ मुहूर्त दोपहर 1.31 बजे के बाद
Mon, 19 Aug 2024 04:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Mon, 19 Aug 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
हिसार। रक्षाबंधन से एक दिन पहले बाजार में देर शाम तक राखियों की खरीदारी के लिए भीड़ लगी रही। ड्राइफ्रूट से लेकर गिफ्ट की दुकानों पर भी जमकर खरीदारी हुई। पहली बार बाजार में पहुंची खाटूश्याम की राखी की भी काफी डिमांड रही। वहीं, फैंसी राखियों व ब्रेसलेट की खूब खरीदारी की गई। मेहंदी लगवाने के लिए भी बाजार में महिलाओं की भीड़ उमड़ी रही। वहीं, ब्यूटी पार्लर संचालकों ने भी रक्षाबंधन पर्व पर स्पेशल पैकेज रखे हुए हैं।
कैलाश पंचांग के निर्माता पंडित देव शर्मा ने बताया कि राखी बांधने का शुभ समय दोपहर 1.31 बजे के बाद शुरू हो जाएगा।बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर दीर्घायु, सुख, समृद्धि की कामना करेगी।उन्होंने बताया कि दोपहर 1.31 बजे तक भद्रा रहेगी। उसके बाद किसी भी समय पर राखी बांध सकते हैं।वहीं, बहनों को इस पर्व का साल भर इंतजार रहता है।
जेल में सुबह आठ बजे से बहनें बांध सकेंगी भाइयों की कलाई पर राखियां
हिसार। राखी पर्व पर केंद्रीय जेल प्रशासन की तरफ से राखी बांधने आने वाली बहनों के लिए व्यवस्था की है। केंद्रीय कारागार एक और दो में सुबह आठ बजे से लेकर शाम तक बहनें अपने भाइयों की कलाइयों पर राखी बांध सकेगी। केंद्रीय कारागार एक के पुलिस अधीक्षक दीपक ने बताया कि राखी पर्व पर बहनों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो इसके लिए व्यवस्था की गई है। खास बात है कि बहनों के लिए मिठाई और राखियों का प्रबंध किया गया है। जेल के अंदर ही मिठाइयां बनाई गई है। इसके अलावा बहनों के लिए बैठने और खाने की व्यवस्था भी की गई है। सुरक्षा के प्रबंध भी किए गए है।