फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Rajasthan youth found in suspicious condition dies in civil hospital

Hisar News: संदिग्ध हालत में मिले राजस्थान के युवक की नागरिक अस्पताल में दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Rajasthan youth found in suspicious condition dies in civil hospital
हिसार। फव्वारा चौक के पास तिकोना पार्क में बुधवार शाम संदिग्ध हालत में मिले राजस्थान के युवक मनीष (23) की जिला नागरिक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उसे अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था, लेकिन बुधवार रात करीब ढाई बजे उसने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को दी। पुलिस ने वीरवार दोपहर को पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आया कि मनीष हनुमानगढ़ जिले के शेरड़ा गांव का निवासी था। जब मनीष को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया तो वह नशे की हालत में था। किसी ने डायल 112 पर सूचना दी थी कि युवक तिकोना पार्क में संदिग्ध हालत में पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। उसके पास से फोन मिला, जिससे करीब रात 12 बजे परिजनों को सूचना दी गई। परिजन रात दो बजे अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

माता-पिता का इकलौता बेटा था मनीष
अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि मनीष अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। माता-पिता दिव्यांग हैं। वह रंगाई-पुताई का काम करता था और कुछ दिन अपनी बुआ के यहां रुका था। घटना से दो दिन पहले ही मनीष अपने घर भोडिया खेड़ा आया था। बुधवार को वह घर से 9 हजार रुपये लेकर निकला था और गांव के एक युवक के साथ फोन खरीदने हिसार गया। युवक वापस गांव लौट गया, जबकि मनीष के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इत्तेफाकिया कार्रवाई की
अर्बन एस्टेट थाना के एएसआई और जांच अधिकारी वीरेंद्र ने बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर मामले में फिलहाल इत्तेफाकिया कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed