{"_id":"6a207f49a0e30c074c0cded3","slug":"raising-the-voice-of-narnaund-area-from-the-house-to-the-road-is-my-priority-jassi-hisar-news-c-21-hsr1005-883920-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदन से सड़क तक नारनौंद क्षेत्र की आवाज उठाना मेरी प्राथमिकता: जस्सी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदन से सड़क तक नारनौंद क्षेत्र की आवाज उठाना मेरी प्राथमिकता: जस्सी
Thu, 04 Jun 2026 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Thu, 04 Jun 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
नारनौंद। नारनौंद विधानसभा क्षेत्र में सड़क ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए करीब 45 करोड़ रुपये की लागत से 18 सड़क परियोजनाओं को मंजूरी मिली है। इस स्वीकृति से क्षेत्र के दर्जनों गांवों को बेहतर सड़क संपर्क का लाभ मिलेगा। खास बात यह है कि पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के पैतृक गांव खांडा खेड़ी से नारनौंद तक की सड़क को भी मंजूरी मिली है, जिसकी लंबे समय से मांग की जा रही थी।
विधायक जस्सी पेटवाड़ ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र की जनता की समस्याओं और विकास कार्यों को उन्होंने लगातार सरकार के समक्ष रखा है। इन्हीं प्रयासों का परिणाम है कि क्षेत्र की महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण और सुदृढ़ीकरण के लिए बड़ी राशि स्वीकृत हुई है।
उन्होंने उम्मीद जताई कि जिन सड़कों की मंजूरी अभी शेष है, उन्हें भी जल्द स्वीकृति मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि सदन से लेकर सड़क तक नारनौंद की आवाज बुलंद करना उनकी पहली प्राथमिकता है। क्षेत्र के हर गांव तक बेहतर सड़क सुविधा पहुंचाने और विकास कार्यों को गति देने के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं।
विज्ञापन
स्वीकृत परियोजनाओं में खेड़ी जालब-नारनौंद-खांडा खेड़ी एवं धर्मखेड़ी-करेला मार्ग, राजथल-कागसर सड़क, माजरा प्याऊ-माजरा मार्ग, खांडा खेड़ी बाईपास, सुलचानी खेड़ा-खांडा रोड, खेड़ी जालब-सोथा मार्ग, बास-पेटवाड़, बास-पुठी, पुठी स्कूल रोड, राखी शाहपुर संपर्क मार्ग, सिंधड़ खानपुर, सिसाय, सिंघवा राघो, चैनत, गुराना-बधावड़, हांसी-बरवाला रोड से जुड़े विभिन्न संपर्क मार्ग तथा कोथ कलां-बरसोला सड़क शामिल हैं।
इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन आसान होगा। किसानों को अपनी फसल मंडियों तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी, वहीं विद्यार्थियों और आम लोगों के लिए भी यात्रा सुगम बनेगी।
पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के पैतृक गांव खांडा खेड़ी की सड़क भी शामिल
स्वीकृत परियोजनाओं में नारनौंद से पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के पैतृक गांव खांडा खेड़ी को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क भी शामिल है। खांडा खेड़ी बाईपास को करीब 80 लाख रुपये की लागत से मंजूरी मिली है। राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माने जाने वाले इस गांव की सड़क की हालात लंबे समय से काफी खस्ता हाल में थी। अब इस सड़क सड़क के बनने से हांसी व जींद जिले के लोगों को फायदा मिलेगा।