फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Raised demand to exempt small nursing homes up to 50 beds from HWRA notification.

Hisar News: 50 बिस्तरों तक के छोटे नर्सिंग होम्स को एचडब्ल्यूआरए अधिसूचना से छूट देने की मांग उठाई

Thu, 23 Jan 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 23 Jan 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Raised demand to exempt small nursing homes up to 50 beds from HWRA notification.
हिसार। हरियाणा राज्य इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर 50 बिस्तरों तक के छोटे नर्सिंग होम्स को हरियाणा वाटर रिसोर्स अथॉरिटी (एचडब्ल्यूआरए) की अधिसूचना से छूट देने की मांग उठाई है। आईएमए के डॉ. संदीप कालरा, सचिव डॉ. बीबी कक्कड़ और कोषाध्यक्ष डॉ. शैलेश तोमर ने मुख्यमंत्री को लिखे गए पत्र में कहा कि छोटे नर्सिंग होम्स ग्रामीण और अर्ध-शहरी इलाकों में स्वास्थ्य सेवाएं देने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। एचडब्ल्यूआरए अधिसूचना के तहत इन नर्सिंग होम्स को पंजीकरण के लिए 1.5 लाख रुपये की फीस चुकानी पड़ रही है। जिस कारण उन पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। इसके साथ ही अधिसूचना के तहत पंजीकरण के लिए अनगिनत दस्तावेज और नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (एनओसी) की आवश्यकता है जिससे छोटे नर्सिंग होम्स की परेशानियां और बढ़ रही हैं। निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम्स के लिए अलग श्रेणी बनाने का प्रस्ताव रखा गया है ताकि उनके संचालन की लागत में कमी लाई जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed