{"_id":"57795d964f1c1b6d697f9f5d","slug":"rain-rain-in-hisar-people-relief-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार घंटे तक रिमझिम बरसते रहे बदरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार घंटे तक रिमझिम बरसते रहे बदरा
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
Updated Mon, 04 Jul 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
बारिश
- फोटो : bureau
चार घंटे तक रिमझिम बरसते रहे बदरा - रविवार को केवल 8.4 एमएम हुुई बारिश - शनिवार को हिसार मौसम विभाग के अनुसार 78 एमएम बारिश हुई - 5 जुलाई तक जारी रहेगी बारिश - दो दिन में 86.4 एमएम हुई बारिश अमर उजाला ब्यूरो हिसार।
विज्ञापन
जिले में दूसरे दिन भी बरसात का दौर जारी रहा। हालांकि शनिवार के मुकाबले रविवार को कम बरसात हुई। रविवार सुबह आठ बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक रिमझिम बरसात का दौर चला। इस दौरान 8.4 एमएम बारिश दर्ज की गई। जबकि शनिवार को एचएयू मौसम विभाग के अनुसार 78 एमएम बरसात हुई थी।
विज्ञापन
दो दिन की बारिश के दौरान कुल 86.4 एमएम पानी बरसा। शहर में चार घंटे की लगातार बरसात के बाद दोपहर बाद बादल छंट गए और धूप निकल आई, जिससे तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। रविवार को अधिकतम तापमान में छह डिग्री से अधिक की वृद्धि हुई।
विज्ञापन
पारा 30.1 पर रहा वहीं न्यूनतम तापमान 23.7 रहा। एचएयू मौसम विभाग के अनुसार रविवार को मैदानी क्षेत्रों में 16 एमएम बारिश हुई। इधर, बरसात का दौर कमजोर पड़ने से शहर के मुख्य स्थानों पर जलभराव कम हो गया। हालांकि लोगों को पूरी तरह से राहत नहीं मिली।
शहर के अधिकांश पार्कों में बरसाती पानी भरा हुआ है। ऐसा ही हाल गांव की सड़कों और गलियों का बना हुआ है। 5 जुलाई तक जारी रहेगी बारिश एचएयू मौसम विभाग के अनुसार 5 जुलाई तक मौसम में परिवर्तन जारी रहेगा। इसके अनुसार जिले के कुछ भागों में बूंदाबांदी की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।