फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Rain, rain in Hisar, 13.6 MM in 13 Minutes, Hisar

13 मिनट में 13.6 एमएम बरसात, सड़कों पर भरा पानी

Fri, 05 Aug 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Fri, 05 Aug 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Rain, rain in Hisar, 13.6 MM in 13 Minutes, Hisar
rain

वीरवार को महज 13 मिनट में 13.6 एमएम बरसात रिकॉर्ड की गई। कुछ ही मिनटों में इतना पानी बरसने के बाद सड़कों पर पानी भरा नजर आया। शहर के कुछ हिस्से में बरसात कम रही। बारिश के बाद उमस ने लोगों को परेशान किया। अगस्त महीने की पहली बारिश वीरवार को दर्ज की गई।

विज्ञापन


जोरदार मानसून में अगस्त महीने का बरसात का खाता खुल गया। सुबह से ही तेज उमस ने लोगों को परेशान कर रखा था। दोपहर करीब साढे़ तीन बजे जोरदार बरसात शुरू हुई। करीब 13 मिनट तक बरसात होती रही। मौसम विभाग के अनुसार वीरवार को 13.6 एमएम बरसात रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन


दिन का अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री दर्ज किया गया। बरसात के बाद शहर की कई कॉलोनियों में जल भराव हो गया। फव्वारा चौक, पुलिस लाइन एरिया, सेक्टर 15, कैंप चौक, मिलगेट एरिया, संत नगर, शांति नगर, सैनियान मोहल्ला सहित कई अन्य जगह पर जलभराव हुुआ। अधिकतर हिस्सों में देररात तक जल निकासी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्र व शनि को भी बरसात की उम्मीद मौसम
विभाग के अनुसार शुक्रवार व शनिवार को मौसम इसी तरह का बना रहेगा, जिसमें आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान बरसात होने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा।


अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। ज्यादा बरसात वाले दिन 01 जुलाई 11.5 एमएम 02 जुलाई 77 एमएम 14 जुलाई 15 एमएम 18 जुलाई 23 एमएम 27 जुलाई 26.7 एमएम 28 जुलाई 44.4 एमएम 04 अगस्त 13.7 एमएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed