फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Rain in ten districts, day and night temperatures dropped

Hisar News: दस जिलों में बारिश, दिन व रात दोनों तापमान गिरे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Rain in ten districts, day and night temperatures dropped
सार सुबह की तेज धूप के बाद शाम को सूरज ने कुछ इस प्रकार से बहुत ही सुंदर लालिमा।
हिसार। पिछले 24 घंटे में प्रदेश भर में चली धूल भरी आंधी तथा बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है। इससे अधिकतम व न्यूनतम दोनाें तापमान में गिरावट आई है। दस जिलों में हुई इस बारिश के बाद पूरे हरियाणा में रात का तापमान सामान्य से कम हो गया है। रोहतक को छोड़ कर अन्य सभी जिलों में दिन का तापमान भी सामान्य या इससे कम दर्ज किया गया। शनिवार को भी आसमान में बादलों का प्रभाव रहेगा। कुछ स्थानों पर आंधी चलने व बारिश के आसार हैं। 7 से 10 जून तक मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को रोहतक में सबसे अधिक 43.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। भिवानी में दिन का अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री तथा महेंद्रगढ़ में 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इन तीन जिलों को छोड़ दें तो अन्य सभी 20 जिलों में तापमान 40 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। हिसार जिले में तापमान 39, अंबाला में 37.3, सिरसा में 37.4, फरीदाबाद 37.4, चरखी दादरी में 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुग्राम का तापमान सबसे कम 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर शनिवार को भी बना रहेगा। इसके चलते 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने तथा कुछ स्थानों पर बारिश के आसार हैं। 7 से 10 जून तक मौसम साफ रहेगा। 11 जून को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसमें 40 से 50 किलोमीटर की गति से आंधी चलने की आशंका है। इस दौरान कुछ स्थानों पर बारिश के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले 24 घंटे में बारिश
जिला-- बारिश
अंबाला---0.8
हिसार 1.7
करनाल 7.6
महेंद्रगढ़ 6.5
भिवानी में 4.0
चरखी-दादरी 0.5
गुरुग्राम 10
पलवल 34
सोनीपत 15.5
मेवात 12
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed