फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Rain in many districts of Haryana: This change is due to western disturbance, next two days Weather

हरियाणा के कई जिलों में बारिश: पश्चिम विक्षोभ के चलते यह बदलाव, अगले दो दिन ऐसा रहेगा मौसम; किसानों को सलाह...

Sun, 11 May 2025 08:48 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 11 May 2025 08:48 AM IST
सार

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. एमएल खिचड़ ने बताया कि पश्चिम विक्षोभ के चलते यह बदलाव आया है। रविवार को भी बारिश की संभावना है।

विज्ञापन
Rain in many districts of Haryana: This change is due to western disturbance, next two days Weather
हरियाणा का मौसम - फोटो : संवाद

विस्तार

पश्चिम विक्षोभ के चलते प्रदेश भर में मौसम में बदलाव आया है। प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बादलावाही का असर रहा। हिसार, महेंद्रगढ़ सहित कुछ जिलों में बूंदाबांदी हुई है। हिसार के उकलाना में तेज बारिश के बाद कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई। इस समय कपास की बिजाई चल रही है। जिससे कुछ किसानों को नुकसान की आशंका है। तापमान में भी गिरावट आई है। रविवार को भी प्रदेश में बारिश की संभावना है।

विज्ञापन


हिसार, भिवानी, फतेहाबाद, कैथल, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़, पलवल, नूंह, फरीदाबाद में तेज गति से हवाएं चलने तथा हल्की बारिश बूंदाबांदी के बाद तापमान में गिरावट आई। पूरे प्रदेश में तापमान सामान्य से कम दर्ज किया जा रहा है। जिसमें 35 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन बारिश की संभावना है। जिसमें रविवार को तेज बारिश हो सकती है। सोमवार को हल्की फुल्की बारिश के आसार हैं। मई महीने में दूसरी बार बारिश हुई है। मई के पहले सप्ताह में बारिश ने रिकॉर्ड बनाया है।
विज्ञापन


चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. एमएल खिचड़ ने बताया कि पश्चिम विक्षोभ के चलते यह बदलाव आया है। रविवार को भी बारिश की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed