Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Rain in 16 districts of Haryana again 2 western disturbances become active, relief from humid heat is expected

हरियाणा के 16 जिलों में बारिश: एक बार फिर 2 पश्चिमी विक्षोभ होंगे सक्रिय, उमसभरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद

Wed, 25 Jun 2025 09:16 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 25 Jun 2025 09:16 AM IST
सार

जल्द ही हरियाणा में मानसून की बारिश शुरू हो जाएंगी। सोमवार को प्रदेश के 11 जिलों में बारिश दर्ज की गई थी। मंगलवार को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र में हल्की बारिश बूंदाबांदी हुई है।

विज्ञापन
Rain in 16 districts of Haryana again 2 western disturbances become active, relief from humid heat is expected
बारिश के चलते जलमग्न हुई सड़क। - फोटो : संवाद

विस्तार

पिछले 24 घंटे में प्रदेश के 16 जिलों में बारिश हुई है। इसमें रेवाड़ी जिले में सबसे अधिक 68 एमएम बारिश हुई है। अगले दो दिन में अन्य जिलों में भी बारिश के आसार बन रहे हैं। 25 व 28 जून को दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे। इससे प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बारिश होगी। आसमान में बादलों का प्रभाव भी दिखाई देगा।

विज्ञापन


प्री मानसून की बारिश के चलते प्रदेश के अधिकतर जिलों के तापमान में गिरावट आई है। पूरे हरियाणा में अधिकतम तापमान 33 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। रात के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी है। रात के तापमान 23 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किए जा रहे हैं। रात के तापमान में पिछले 24 घंटे में एक से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है।
विज्ञापन


भारतीय मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 से 36 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बारिश की संभावना बन रही है। फिलहाल एक कमजोर पश्चिम विक्षोभ बना हुआ था। इसका प्रभाव मंगलवार को खत्म होगा। 25 जून को दूसरा पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होगा। 28 जून को भी पश्चिमी विक्षोभ से कारण चक्रवातीय सर्कुलेशन बनेगा। इससे 28 जून तक लगातार बारिश के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उम्मीद की जा रही है कि अब लू का समय खत्म हो गया है। जल्द ही हरियाणा में मानसून की बारिश शुरू हो जाएंगी। सोमवार को प्रदेश के 11 जिलों में बारिश दर्ज की गई थी। मंगलवार को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र में हल्की बारिश बूंदाबांदी हुई है। महेंद्रगढ़ में लगातार दूसरे दिन छिटपुट बूंदाबांदी रही। अगले 24 से 36 घंटे में प्रदेश में जोरदार बारिश के बाद लोगाें को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed