फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Railways started Holi special train on Khatu route for Falgun fair

Hisar News: फाल्गुन मेले के लिए खाटू रूट पर रेलवे ने चलाई होली स्पेशल ट्रेन

Mon, 10 Mar 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 10 Mar 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Railways started Holi special train on Khatu route for Falgun fair
हांसी। खाटू के फाल्गुन मेले में श्रद्धालुओं के लिए जाना आसान हो गया है। हिसार से देहर का बालाजी तक होली स्पेशल ट्रेन चलाई गई है। इसका ठहराव हांसी व रींगस में होगा। जिससे श्रद्धालुओं का हांसी से खाटू आना -जाना आसान होगा।
विज्ञापन

ट्रेन साढ़े पांच घंटे में हांसी से रींगस पहुंचेगी। रींगस से खाटू के लिए स्थानीय वाहनों की व्यवस्था रहेगी। यह ट्रेन रेलवे की तरफ से रविवार से मंगलवार तक तीन दिन के लिए चलाई गई है। रविवार व सोमवार को ट्रेन हांसी रेलवे जंक्शन पर रात सवा नौ बजे पहुंचेगी। दो मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन रींगस के लिए रवाना होगी। ट्रेन रात दो बजकर 50 मिनट पर रींगस पहुंचेगी। वहीं ट्रेन रविवार से मंगलवार तक रींगस से सुबह सवा पांच बजे हिसार के लिए चलेगी। हांसी में सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर पहुंचेगी। इसके बाद हिसार के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed